White Socks Cleaning Tips: सभी की अलमारी में सफेद मोजे जरूर होते हैं. सफेद मोजे पहनना सबको अच्छा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे धूल और पसीने की वजह ये मोजे काले पड़ने लगते हैं. लोग इन्हें घिस-घिसकर साफ करने की खूब कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी इन पर लगे दाग नहीं हटते हैं.
ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि सफेद मोजों को हमेशा चमचमाता सफेद बनाए रखना बहुत ही मुश्किल होता है. थोड़ी-सी धूल, गंदे जूते या गलत तरीके से धुलाई करने पर सफेद मोजे जल्दी पीले, भूरे या काले नजर आने लगते हैं.
ज्यादातर लोग सफेद मोजों के बुरी तरह से गंदे होते ही उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से पुराने और मैले सफेद मोजों की चमक काफी हद तक वापस लाई जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके जो आपके सफेद मोजों को फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं.
1. बेकिंग सोडा से फिर चमकेंगे सफेद मोजे: किसी भी चीज की सफाई की बात हो और बेकिंग सोडा का नाम न आए ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है. बेकिंग सोडा मोजों के दाग हटाने और उनकी बदबू दूर करने में मदद करता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
2. सफेद सिरका हटाएगा जिद्दी गंदगी: सफेद सिरका भी सफेद मोजों को चमकाने में आपकी मदद कर सकता है. कपड़ों में जमा डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर की लेयर को हटाने में सफेद सिरका बहुत कारगर है, जिससे मोजे ज्यादा सफेद नजर आते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
3. ऑक्सीजन ब्लीच है सबसे असरदार ऑप्शन: अगर मोजे बहुत ज्यादा पीले या भूरे हो गए हैं, तो ऑक्सीजन ब्लीच अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ये नॉर्मल क्लोरीन ब्लीच की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है और कपड़े को कम नुकसान पहुंचाती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
4. नींबू, नमक और धूप वाला नुस्खा: आप रसोई में रखें नींबू और नमक की मदद से भी मोजों को फिर से चमका सकते हैं. नींबू का साइट्रिक एसिड दाग हटाने में मदद करता है, जबकि धूप कपड़ों की सफेदी बढ़ाने में मददगार हो सकती है. ये दादी-नानी के जमाने का आसान तरीका है.
5. जिद्दी दाग के लिए डिशवॉश लिक्विड और बेकिंग सोडा: अगर धुलाई के बाद भी मोजों पर मिट्टी या भूरे निशान रह गए हैं, तो ये तरीका आजमा सकते हैं.
सफेद मोजों को लंबे समय तक नया जैसा रखने के आसान टिप्स
कब समझें कि अब मोजे बदलने का समय आ गया है?
अगर कई बार भिगोने और धोने के बाद भी मोजे फिर से सफेद नहीं होते हैं, कपड़ा पतला हो गया है या दाग बिल्कुल नहीं निकल रहे हैं, तो उन्हें रोज पहनने की बजाय घर की सफाई, डस्टिंग या दूसरे घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क