Orange Peel for glowing skin: कूड़ा समझ फेंक देते हैं इस फल के छिलके! ऐसे करें यूज, चेहरे पर आएगा निखार

Orange Peel for glowing skin: अक्सर हम फल खाने के बाद उनके छिलकों को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. यहां हम आपको संतरे के छिलके से विटामिन सी सीरम बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
संतरे के छिलके का ऐसे करें यूज (Photo: ITG) संतरे के छिलके का ऐसे करें यूज (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

Orange Peel for glowing skin: मार्केट में मिलने वाले महंगे विटामिन-सी सीरम हमारी पॉकेट पर भारी पड़ते हैं और कई बार उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को सूट भी नहीं करते. लेकिन क्या आपने सोचा है कि जिस विटामिन-सी के लिए आप हजारों रुपये खर्च करते हैं वो आपके घर में आने वाले फलों के छिलकों में ही मौजूद है. जी हां, संतरे और नींबू के छिलके जिन्हें हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही इन फलों के छिलके से शुद्ध और नेचुरल विटामिन-सी सीरम तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

सीरम बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
2-3 संतरे के ताजे छिलके

2 चम्मच ग्लिसरीन 

1 चम्मच गुलाब जल 

2 विटामिन-ई कैप्सूल

सीरम बनाने का तरीका

सबसे पहले संतरे के छिलकों को धोकर धूप में हल्का सुखा लें या ताजे छिलकों का ही इस्तेमाल करें.

इन छिलकों को थोड़े से गुलाब जल के साथ मिलाकर बारीक पीस लें.

अब इस मिश्रण को एक साफ सूती कपड़े से छानकर इसका रस निकाल लें.

इस रस में ग्लिसरीन और विटामिन-ई कैप्सूल का ऑयल मिलाएं.

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक कांच की डार्क बोतल में स्टोर कर लें.

रोज रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से धोएं और इस सीरम की 3-4 बूंदें चेहरे पर लगाकर मसाज करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement