हर्बल मेहंदी या नेचुरल मेहंदी...दोनों में क्या है अधिक बेहतर? बाल रंगने से पहले जानें अंतर

बालों को रंगने के लिए मेहंदी चुनते समय सिर्फ हर्बल या नेचुरल का लेबल लिखा होना ही काफी नहीं है. इसके लिए सही जानकारी और इंग्रेडिएंट लिस्ट भी चैक करना जरूरी होता है. मिलावटी मेहंदी बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकती है.

Advertisement
मार्केट में अलग-अलग प्रकार की मेहंदी आती है. (Photo: AI Generated) मार्केट में अलग-अलग प्रकार की मेहंदी आती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Herbal vs Natural Mehndi: बालों को रंगने के लिए लोग आजकल केमिकल हेयर डाई की जगह मेहंदी का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं. इसके लिए अलग-अलग कंपनियां बाजार में नेचुरल मेहंदी और हर्बल मेहंदी नाम से अलग-अलग प्रोडक्ट बेंच रही हैं. लेकिन दोनों में काफी अंतर है. बालों में मेहंदी लगाने से पहले यह समझना जरूरी है कि पैकेट पर लिखा 'हर्बल' और 'नेचुरल' हमेशा एक ही चीज नहीं होता. नेचुरल मेहंदी आमतौर पर केवल हिना पत्तियों से बनती है और इसका रंग हल्का नारंगी से लाल-भूरा आता है जबकि हर्बल मेहंदी में दूसरे पौधों के अर्क मिलाकर रंग, कंडीशनिंग और गाढ़ापन बढ़ाया जाता है.

बालों पर लगाने से पहले यह समझना जरूरी है कि नेचुरल और हर्बल मेहंदी में असली अंतर क्या है और कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है. तो आइए इस बारे में समझते हैं.

Advertisement

नेचुरल मेहंदी क्या होती है? (What is natural henna)

हेल्थलाइन के मुताबिक, नेचुरल मेहंदी सिर्फ मेहंदी के पत्तों को सुखाकर और पीसकर तैयार की जाती है. इसमें किसी तरह का आर्टिफिशिअल कलर या केमिकल नहीं मिलाया जाता. यह बालों को हल्का लाल-भूरा रंग देती है और बालों की कंडीशनिंग में मदद कर सकती है. शुद्ध मेहंदी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों की हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं.

हर्बल मेहंदी क्या होती है? (What is herbal henna)

हर्बल मेहंदी में शुद्ध मेहंदी के साथ आंवला, शिकाकाई, ब्राह्मी और भृंगराज जैसी जड़ी-बूटियां मिलाई जाती हैं. हालांकि कई कंपनियां इसमें डार्क कलर देने के लिए सिंथेटिक डाइट या PPD जैसे केमिकल भी मिला देती हैं. इसी वजह से कुछ हर्बल मेहंदी बालों को काला या गहरा भूरा रंग देने का दावा करती है. WebMD का कहना है कि ब्लैक हिना या मिलावटी मेहंदी से खुजली, जलन, सूजन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Advertisement

बालों पर कैसा असर होता है?

नेचुरल मेहंदी आम तौर पर स्कैल्प को ठंडक देती है और बालों को थोड़ा मजबूत और चमकदार दिखा सकती है. मेहंदी कुछ लगोों में कंडीशनर जैसा असर देती है लेकिन हर किसी के बाल पर एक जैसा असर हो यह जरूरी नहीं है. दूसरी तरफ अधिक गहरा और तुरंत रंग देने वाले प्रोडक्ट्स में PPD जैसे केमिकल होने की आशंका रहती है जो जलन, खुजली और एलर्जी का कारण बन सकते हैं इसलिए यदि आपका रंग सुरक्षित तरीके से बालों को कलर करना है तो शुद्ध मेहंदी अधिक सुरक्षित मानी जाती है.

खरीदते समय पैकेट पर क्या देखें?

मेहंदी के पैकेट पर '100% Natural Henna', 'No PPD' और इंग्रेडिएंट लिस्ट देखना चाहिए. यदि मेहंदी बहुत अधिक काली दिखे, बहुत जल्दी रंग दे या उसमें बहुत तेज परफ्यूम जैसी स्मेल आए तो सावधानी बरतने की जरूरत है. एक्सपर्ट्स भी यही कहते हैं कि असली मेहंदी का रंग समय के साथ गहरा होता है जबकि नकली या केमिकल मिलावट वाली मेहंदी तुरंत बहुत गहरा रंग दिखाती है. 

मेहंदी उपयोग करने से पहले यदि आप पैच टेस्ट करते हैं तो भी आप इसली और मिलावटी मेहंदी में फर्क समझ सकते हैं और एलर्जी के जोखिम को भी कम कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement