Morning Routine for Healthy Hair: झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान? सुबह उठते ही करें ये काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Morning Routine for Healthy Hair: अगर आप लंबे, घने और मजबूत बाल चाहते हैं तो सुबह की कुछ अच्छी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है. सही मॉर्निंग रूटीन न सिर्फ शरीर को हेल्दी रखता है, बल्कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉल कम करने में भी मदद करता है. रोजाना की छोटी-छोटी आदतें बालों की सेहत पर बड़ा असर डाल सकती हैं.

Advertisement
सुबह की इन 5 आदतों में छिपी है आपके सुनहरे बालों का राज (Photo- Pexels) सुबह की इन 5 आदतों में छिपी है आपके सुनहरे बालों का राज (Photo- Pexels)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

Morning Routine for Healthy Hair: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और खराब खानपान का असर सबसे ज्यादा हमारे बालों पर देखने को मिलता है. कम उम्र में बाल झड़ना, टूटना और पतले होना एक आम समस्या बन गई है. हालांकि, अगर सुबह की कुछ अच्छी आदतों को अपनी डेली लाइफ में शामिल किया जाए तो बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है. सुबह का रूटीन न सिर्फ शरीर को हेल्दी रखता है, बल्कि बालों की सेहत पर भी अच्छा असर डालता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 मॉर्निंग हैबिट्स के बारे में जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकती हैं.

Advertisement

सुबह उठते ही पानी पिएं
रातभर सोने के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्कैल्प अंदर से हाइड्रेट रहता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है.

स्कैल्प मसाज करें
हर सुबह कुछ मिनट तक उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से स्कैल्प मसाज करें. इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ों तक जरूरी पोषण पहुंचता है. रेगुलर मसाज करने से बाल मजबूत और हेल्दी बने रहते हैं.

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें
बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में सुबह के नाश्ते में दाल, अंडा, पनीर, दूध, दही और नट्स जैसी चीजें शामिल करें. प्रोटीन बालों को जड़ों से मजबूती देता है और हेयर फॉल की समस्या कम करने में मदद करता है.

Advertisement

बालों पर हेयर सीरम लगाना न भूलें
घर से बाहर निकलने से पहले बालों में हल्का हेयर सीरम जरूर लगाएं. इससे बाल धूप, धूल और प्रदूषण से बचे रहते हैं. साथ ही बालों में शाइन बनी रहती है और वे ज्यादा ड्राई भी नहीं होते.

योग और मेडिटेशन करें
स्ट्रेस भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण माना जाता है. ऐसे में सुबह कुछ मिनट योग या मेडिटेशन करने से स्ट्रेस कम होता है. इसका असर बालों की सेहत पर भी सकारात्मक पड़ता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement