गर्मी में बिस्तर रहता है तपता? अलमारी से निकालकर बिछाएं ये वाली बेडशीट, रातभर आएगी चैन की नींद!

गर्मियों में पसीने और तपती गर्मी से बचने के लिए सही बेडशीट का चुनना जरूरी है. भारी या सिंथेटिक फैब्रिक के बजाय कॉटन और लिनेन जैसे हल्के, ब्रीदेबल फैब्रिक शरीर को ठंडा रखते हैं. जानें कैसे सही रंग और मटेरियल आपकी रातों को आरामदायक और सुकूनभरा बना सकते हैं.

Advertisement
गर्मियों में सही चादर आपको गर्मी से राहत दिला सकती है. (PHOTO:ITG/AI ) गर्मियों में सही चादर आपको गर्मी से राहत दिला सकती है. (PHOTO:ITG/AI )

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

गर्मियों की रातों में सबसे बड़ी परेशानी चैन की नींद होती है. पंखा चल रहा होता है, कूलर भी लगा होता है, लेकिन जैसे ही बिस्तर पर लेटते हैं, लगता है जैसे गर्मी सीधे चादर से निकल रही हो. हम अक्सर मौसम को कोसते हैं, जबकि असली वजह कई बार हमारी बेडशीट होती है. भारी, सिंथेटिक या गहरे रंग की चादरें गर्मी को रोककर रखती हैं. इससे शरीर को राहत नहीं मिलती और नींद बार-बार टूटती है.

Advertisement

दिनभर की थकान के बाद अगर बिस्तर ठंडा और मुलायम हो, तो नींद भी गहरी आती है. इसलिए इस मौसम में अपने बेडरूम को गर्मी से राहत देने के लिए सही बेडशीट चुनना बेहद जरूरी है. अच्छी नींद का राज कई बार छोटी-सी चादर में छिपा होता है.

सही बेडशीट सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि आराम का हिस्सा है, ऐसे में सही फैब्रिक और हल्के रंग की बेडशीट चुनना बेहद जरूरी है. गर्मियों में अगर बिस्तर ठंडा और आरामदायक हो, तो आधी थकान वैसे ही दूर हो जाती है.

आइए जानें कौन-सी बेडशीट्स इस मौसम के लिए सबसे बेहतर हैं.

कॉटन बेडशीट्स: अगर गर्मी में सबसे भरोसेमंद फैब्रिक की बात करें, तो कॉटन हमेशा नंबर 1 पर आता है. यह हल्का, मुलायम और ब्रीदेबल होता है. कॉटन बेडशीट्स हवा को पास होने देती हैं, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है. खासकर 100 प्रतिशत प्योर कॉटन शीट्स गर्मियों के लिए बेस्ट मानी जाती हैं.

Advertisement

लिनेन बेडशीट्स: लिनेन फैब्रिक तेजी से पॉपुलर हो रहा है. यह न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है, बल्कि शरीर की गर्मी को जल्दी बाहर निकालता है. इसकी टेक्चर थोड़ी अलग होती है, लेकिन गर्मियों में यह बहुत आरामदायक साबित होती है. अगर बजट थोड़ा ज्यादा है, तो लिनेन अच्छा विकल्प है.

हल्के रंगों का करें इस्तेमाल: गर्मियों में सिर्फ फैब्रिक ही नहीं, रंग भी बहुत मायने रखते हैं. सफेद, हल्का नीला, पेस्टल पिंक, मिंट ग्रीन जैसे रंग गर्मी कम अवशोषित करते हैं. ये कमरे को विजुअल भी कूल फील देते हैं. गहरे रंग गर्मी ज्यादा पकड़ते हैं, इसलिए उनसे बचना बेहतर है.

सिंथेटिक फैब्रिक से बनाएं दूरी: पॉलिएस्टर या मिक्स्ड फैब्रिक वाली बेडशीट्स गर्मियों में परेशानी बढ़ा सकती हैं. ये पसीना रोकती हैं और चिपचिपापन बढ़ाती हैं. ऐसे फैब्रिक से शरीर को राहत नहीं मिलती और नींद बार-बार टूटती है.

धोने में आसान और फ्रेश खुशबू: गर्मियों में बेडशीट्स को नियमित धोना जरूरी है. हल्की, जल्दी सूखने वाली बेडशीट चुनें ताकि उन्हें बार-बार बदलना आसान हो. धोते समय माइल्ड डिटरजेंट और हल्की खुशबू वाले फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल करें.

गर्मी में आरामदायक नींद सिर्फ एसी या कूलर से नहीं, सही बेडशीट से भी मिलती है. हल्का फैब्रिक, सॉफ्ट टेक्चर और आरामदायक रंग आपके बेडरूम को गर्मी से राहत देने में मदद करते हैं. इस मौसम में अपने बिस्तर को ऐसा बनाइए कि लेटते ही ठंडक महसूस हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement