Aloo Frying Tips: जब भी आलू की कोई रेसिपी बनाने की बात आती है, तो लोग अक्सर आलू को सीधा काटकर तेल में डाल देते हैं. आप भी यही करते होंगे? फिर चाहे आलू से फ्राइज, आलू टिक्की या कोई दूसरी डीप फ्राइड डिश बना रहे हों लोग सीधे कटे हुए आलू को गर्म तेल में डाल देते हैं. ऐसा करने पर कड़ाही का गर्म तेल की छींटे सीधे उछलते हुए बाहर आती हैं. ऐसे में ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता है. आपके हाथ, पैर या पेट कुछ भी जल सकता है.
आलू पर लगी थोड़ी सी भी नमी गर्म तेल में गिरते ही तेल के छींटे उड़ा सकती है और हाथ या चेहरे पर पड़कर जलने का कारण बन सकती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने आलू तलने से पहले किए जाने वाले एक बेहद आसान लेकिन जरूरी स्टेप के बारे में बताया है. उनका कहना है कि गर्म तेल में आलू डालने से पहले ये करने से छींटे उड़ने और हाथ-पैर जलने का खतरा कम होता है.
आलू तलने से पहले जरूर सुखाएं
शेफ रणवीर बराड़ ने अपने लेटेस्ट वीडियो में आलू को फ्राई करने से पहले तैयार करने का सही तरीका बताया. उन्होंने कहा कि आलू को अच्छी तरह धोने के बाद उन्हें एक साफ कपड़े या किचन टॉवल में रखें और अच्छी तरह दबाकर उनका एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. ऐसा करने से आलू के अंदर मौजूद नमी सूख जाती है.
शेफ के मुताबिक, आलू से पानी की एक-एक बूंद निकालना जरूरी नहीं है, लेकिन जितनी ज्यादा नमी आप हटा सकें, उतना ही अच्छा होता है.
गीले आलू गर्म तेल में डालना क्यों है खतरनाक?
अगर आलू पर पानी या नमी रह जाए और उसे सीधे गर्म तेल में डाल दिया जाए, तो तेल तेजी से उछल सकता है. इससे गर्म तेल के छींटे हाथ, चेहरे या शरीर के किसी हिस्से पर पड़ सकते हैं और जलने का खतरा रहता है. इसलिए आलू को गर्म तेल में डालने से पहले उन्हें साफ कपड़े या पेपर टॉवल से अच्छी तरह सुखाना ही चाहिए.
सूखे आलू से बनेंगे ज्यादा क्रिस्पी
आलू को सुखाने सिर्फ जलने का खतरा ही कम नहीं होता है, बल्कि इसका असरस्वाद पर भी पड़ता है. जब आलू में ज्यादा नमी नहीं रहती, तो वे तेल में बेहतर तरीके से फ्राई होते हैं. इससे बाहर से आलू ज्यादा क्रिस्पी और अंदर से अच्छी तरह पकते हैं.
चाहे आप फ्राइज बना रहे हों, आलू टिक्की तल रहे हों या फिर आलू से कोई दूसरी डीप फ्राई डिश बना रहे हों, गर्म तेल में डालने से पहले आलू को अच्छी तरह सुखाना न भूलें. शेफ रणवीर बरार का यह छोटा सा किचन टिप आपको तेल के छींटों से बचाने के साथ-साथ डिश को ज्यादा क्रिस्पी बनाने में भी मदद कर सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क