Rasabali Recipe: रसमलाई जाएगे भूल! जब घर पर बनाकर खाएंगे ओडिशा की मशहूर मलाईदार रसाबली, बेहद आसान है रेसिपी

अगर आप घर पर पारंपरिक भारतीय मिठाई बनाना चाहते हैं, तो इस बार रसाबली जरूर ट्राई करें. त्योहार, पूजा या किसी खास मौके पर मेहमानों को परोसने के लिए भी यह एक शानदार मिठाई है. एक बार इसका स्वाद चखने के बाद परिवार के लोग आपसे इसे दोबारा बनाने की फरमाइश जरूर करेंगे. नोट करें इसकी आसान रेसिपी.

Advertisement
रसाबली को दूध में बनाया जाता है. (PHOTO:AI) रसाबली को दूध में बनाया जाता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

Odisha Special Rasabali Recipe: भारत में मिठाइयों की कोई कमी नहीं है. हर राज्य की अपनी एक खास मिठाई है, जो वहां के स्वाद और संस्कृति की पहचान बन चुकी है. ऐसी ही एक स्वादिष्ट और पारंपरिक मिठाई है रसाबली, जो खासतौर पर ओडिशा में काफी पॉपुलर है. दूध से बनी इस मिठाई का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे.

Advertisement

ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर के रसाबली महाप्रसाद के तौर बांटी जाती है. बाहर से हल्की सुनहरी और अंदर से नरम रसाबली को गाढ़े, खुशबूदार दूध में डुबोकर तैयार किया जाता है. अगर आपको भी घर पर कुछ अलग और पारंपरिक मिठाई बनाने का मन है, तो रसाबली एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती.

बस दूध, छेना या पनीर और कुछ बेसिक चीजों की मदद से आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.  आइए जानते हैं घर पर आसान तरीके से रसाबली बनाने की रेसिपी.

रसाबली बनाने के लिए सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 200 ग्राम ताजा छेना या नरम पनीर
  • 3-4 बड़े चम्मच चीनी
  • 2-3 बड़े चम्मच मैदा
  • 4-5 हरी इलायची
  • 1 चुटकी केसर
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ता या बादाम
  • तलने के लिए घी या तेल

कैसे बनाएं रसाबली?

Advertisement
  1. अगर आप घर का ताजा छेना इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से पानी से अलग करके साफ कपड़े में बांध लें. इसके बाद छेने को हाथों से अच्छी तरह मसलें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे और वह एकदम मुलायम हो जाए.
  2. आप चाहें तो इसकी जगह नरम ताजा पनीर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इसमें मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिक्सर को तब तक मसलें जब तक यह चिकना और नरम न हो जाए.
  3. तैयार मिक्सर की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, इन्हें हथेली से दबाकर हल्का चपटा कर लें. ध्यान रखें कि टिक्की बहुत ज्यादा मोटी न हो, वरना अंदर से अच्छी तरह पकने में परेशानी हो सकती है.
  4. एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. अब तैयार छेने की टिक्कियों को मिडियम गैस पर सुनहरा होने तक तल लें. इन्हें बहुत तेज आंच पर न तलें, क्योंकि इससे बाहर से टिक्की जल्दी ब्राउन हो सकती है, जबकि अंदर से कच्ची रह सकती है.
  5. तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह नीचे न लगे.
  6. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी, इलायची और केसर डालें. दूध को कुछ मिनट और पकाएं, ताकि इसमें इलायची और केसर की अच्छी खुशबू आ जाए.
  7. अब तली हुई छेने की टिक्कियों को हल्के हाथ से गाढ़े दूध में डाल दें. इन्हें कुछ मिनट दूध में रहने दें, ताकि टिक्कियां दूध का स्वाद अच्छी तरह सोख लें.
  8. आखिर में ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर गार्निश करें. आपकी टेस्टी और मलाईदार रसाबली बनकर तैयार है. 

स्वाद बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

रसाबली का असली स्वाद तभी आएगा जब छेना बिल्कुल ताजा और मुलायम हो. छेने को अच्छी तरह मसलना बहुत जरूरी है, इससे रसाबली की टिक्कियां नरम बनती हैं. दूध को धीमी आंच पर पकाने से उसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है. आप चाहें तो मिठास अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »