Mushroom Pakoda Recipe: बारिश के मौसम में अक्सर गरमागरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन होने लगता है. ऐसे में अगर आप समोसा या आलू-प्याज के पकौड़े से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मशरूम के पकौड़े एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये पकौड़े स्वाद में बेहद लाजवाब लगते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बेहद आसानी से कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं मशरूम के कुरकुरे पकौड़े कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
200 ग्राम मशरूम (चार टुकड़ों में कटे हुए)
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच अजवाइन
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
आवश्यकतानुसार पानी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क