How To Fix Sour Idli Dosa Batter: गर्मी में हद से ज्यादा खट्टा हो गया है इडली का बैटर? फेंकने के बजाय अपनाएं ये 4 ट्रिक्स, फिर से आएगा वही स्वाद

How To Fix Sour Idli Dosa Batter: गर्मी और उमस के कारण अक्सर इडली-डोसा का बैटर ओवर-फर्मेंट होकर खट्टा हो जाता है. इसे फेंकने के बजाय आप गुड़, सूजी या अदरक-मिर्च के पेस्ट जैसे आसान किचन हैक्स से इसका स्वाद दोबारा ठीक कर सकते हैं.

Advertisement
अगर आपका इडली-डोसा का बैटर ज्यादा खट्टा हो गया है तो आप उसमें चुटकी भर चीनी या गुड़ मिला सकते हैं. (Photo: ITG) अगर आपका इडली-डोसा का बैटर ज्यादा खट्टा हो गया है तो आप उसमें चुटकी भर चीनी या गुड़ मिला सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

How To Fix Sour Idli Dosa Batter: तपती गर्मी और चिपचिपी उमस के इस मौसम में रसोई का सबसे बड़ा सिरदर्द होता है चीजों का खराब होना. दूध जल्दी-जल्दी फट जाता है, दाल कुछ ही घंटों में खराब हो जाती है और इसके साथ ही खमीर वाली चीजें भी बहुत ही जल्दी खराब हो जाती हैं. इस खमीर वाली चीजों में इडली-डोसे का बैटर भी शामिल होता है. अक्सर लोग बड़े चाव से इडली का बैटर तैयार करते हैं, लेकिन जब सुबह उठकर देखते हैं तो उसमें से तीखी खट्टी महक आ रही होती है. ये महक  सारा मूड खराब कर देती है. ऐसे में खट्टेपन के डर से ज्यादातर लोग इस बैटर को सीधे सिंक या कूड़ेदान में फेंक देते हैं, जिससे पैसे और सामान की बर्बादी होती है.

Advertisement

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पास इस समस्या का एक बहुत ही शानदार समाधान है? इडली-डोसे का खट्टा हो चुका बैटर असल में खराब नहीं, बल्कि ओवर-फर्मेंटेड होता है, जिसे कुछ आसान किचन हैक्स की मदद से फिर से बैलेंस किया जा सकता है. रसोई में मौजूद कुछ खास चीजें इस खट्टे घोल को दोबारा फ्रेश और स्वादिष्ट बना सकती हैं. चलिए जानते हैं वो तरीके जिनसे आप इसका खट्टापन ठीक कर सकते हैं.

1. चुटकी भर चीनी या गुड़ मिलाएं: अगर इडली का बैटर जरूरत से ज्यादा खट्टा हो गया है, तो इसे ठीक करने का सबसे आसान तरीका है उसमें एक चुटकी चीनी या थोड़ा सा गुड़ मिला दें. इससे बैटर मीठा नहीं होगा, बल्कि उसका खट्टापन बैलेंस हो जाएगा. साथ ही इसकी गंध और स्वाद दोनों पहले से बेहतर लगने लगते हैं.

2. सूजी या चावल का आटा मिलाएं: जब बैटर पतला और ज्यादा खट्टा लगे, तो उसमें थोड़ा सी सूजी या चावल का आटा मिलाना बेहतर होता है. इससे बैटर गाढ़ा हो जाता है और खट्टापन थोड़ा कम महसूस होता है. इडली थोड़ी सख्त बन सकती है, लेकिन डोसा ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनता है.

Advertisement

3. फ्रेश बैटर के साथ मिक्स करें: अगर घर में आपके पास ताजा बैटर रखा है, तो खट्टे बैटर को उसमें मिलाकर इस्तेमाल करें. इससे दोनों का स्वाद बैलेंस हो जाता है और खट्टापन काफी हद तक कम हो जाता है. इस तरीके से बनी इडली का स्वाद भी सही लगता है.

4. अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें: खट्टे बैटर का स्वाद कम करने के लिए उसमें थोड़ा सा अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाया जा सकता है. ये तरीका खासतौर पर डोसा और उत्तपम के लिए अच्छा काम करता है. इससे खट्टापन खत्म तो नहीं होता, लेकिन उसका स्वाद दब जाता है और फ्लेवर बेहतर हो जाता है.

बैटर ज्यादा खट्टा क्यों हो जाता है?
इडली का बैटर फर्मेंटेशन के प्रोसेस से तैयार होता है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया और यीस्ट काम करते हैं. यही प्रोसेस इडली को सॉफ्ट और फूली हुई बनाती है. लेकिन जब ये प्रोसेस जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो बैटर बहुत खट्टा हो जाता है.

गर्मी और नमी वाले मौसम में बैटर जल्दी फर्मेंट होता है. अगर इसे लंबे समय तक बाहर रखा जाए, तो ये ओवर-फर्मेंट होकर ज्यादा खट्टा हो जाता है. इसलिए मौसम और समय का ध्यान रखना जरूरी होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement