Aloo Poha Cutlet Recipe: समोसे-कचौड़ी भूल जाएंगे जब खाएंगे पोहा-आलू के क्रिस्पी कटलेट्स, रेसिपी है बेहद आसान

Aloo Poha Cutlet Recipe: दिन भर की थकान के बाद शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको आलू और पोहा से क्रिस्पी कटलेट्स बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप शाम के चाय के साथ सुकून के साथ बैठकर खा सकते हैं.

Advertisement
बाजार का नाश्ता भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ये कुरकुरे आलू-पोहा कटलेट्स (Photo- ITG) बाजार का नाश्ता भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ये कुरकुरे आलू-पोहा कटलेट्स (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

Aloo Poha Cutlet Recipe: शाम होते ही भारतीय घरों में चाय जरूर बनती है और उसी के साथ लोग कुछ हल्का-फुल्का नाश्ता भी ढूंढते हैं. अगर कुछ क्रिस्पी और टेस्टी नाश्ता मिल जाए तो चाय का मजा भी दोगुना हो जाता है. ऐसे में आज हम आपको पोहा (चूड़ा) और उबले आलू से बनने वाले क्रिस्पी कटलेट की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बहुत ही कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट इन कटलेट्स का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि आलू-पोहा कटलेट्स कैसे बनते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

3 उबले आलू
2 कप पोहा
2 चम्मच मैदा
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला पाउडर
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बारीक कटी मिर्च
1 टुकड़ा बारीक कटा अदरक
1 चम्मच नींबू का रस
4 चम्मच धनिया पत्ती
तेल तलने के लिए
नमक स्वादानुसार

आलू पोहा कटलेट बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले पोहे को पानी से अच्छी तरह धो लें और लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए.
  2. अब उबले हुए आलू का छिलका उतारकर उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें.
  3. एक बड़े बर्तन में मैश किए हुए आलू, भीगा हुआ पोहा, नमक, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के आकार के कटलेट बना लें.
  5. इसके बाद एक बर्तन में मैदा और थोड़ा पानी डालकर पतला घोल बना लें. इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च पाउडर भी मिला दें.
  6. अब कटलेट को एक-एक करके मैदा के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें.
  7. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
  8. अब आपके आलू पोहा कटलेट तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें.
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement