महाराष्ट्र के कई इलाकों में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पुणे, ठाणे, नागपुर, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में मॉनसून का असर ज्यादा देखा जा सकता है. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा को भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश ने भिवंडी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है.