बद्रीनाथ धाम बर्फ की चादर से ढका! 3 दिन नॉन-स्टॉप बर्फबारी के बाद दिखे सुंदर नजारे... देखें वीडियो

बद्रीनाथ धाम बर्फबारी के बाद बेहद सुंदर दिखाई दे रहा है. यहां कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी. अब जाकर बर्फबारी थमी है और भगवान बद्री विशाल का धाम मनमोहक नजर आ रहा है.

Advertisement
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 23 मार्च 2026 को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. (Photo: PTI) उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 23 मार्च 2026 को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. (Photo: PTI)

कमल नयन सिलोड़ी

  • चमोली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में लगातार तीन दिनों हो रही भारी बर्फबारी के बाद आज मौसम ने राहत दी है. बर्फबारी थमने के बाद धाम का दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है. पूरे परिसर में बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे यहां का नजारा अद्भुत और आकर्षक दिखाई दे रहा है.

बद्रीनाथ धाम पूरी तरह सफेद बर्फ से ढक गया है. हर तरफ बर्फ की मोटी परत देखने को मिल रही है, बर्फबारी के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ रहा है.

Advertisement

मौसम की मार के कारण बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर भी असर पड़ा है और कई अन्य जरूरी काम अस्थायी रूप से रोकने पड़े हैं, लेकिन अब आज बद्रीनाथ धाम में चटक धूप खिल चुकी है. जिससे अब ठंड से राहत की उम्मीद जताई जा रही है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में फिर से उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. 



उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में 23 और 26 मार्च को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में भी 23 को बर्फबारी की संभावना जताई गई है. बारिश और बर्फबारी के चलते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »