खुद को बताया ‘मानव बम’, देने लगा उद्योगपति को धमकी

मानसिक रूप से बीमार शख्स को स्थानीय उद्योगपति को ‘मानव बम’ बताकर धमकी देने और आतंकवादी होने का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
बम की प्रतिकात्मक तस्वीर बम की प्रतिकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • संगरूर/पंजाब,
  • 30 अक्टूबर 2013,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

मानसिक रूप से बीमार शख्स को स्थानीय उद्योगपति को ‘मानव बम’ बताकर धमकी देने और आतंकवादी होने का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि गगनदीप सिंह मलेरकोटला के पास अमरगढ़ का निवासी है. पुलिस ने उसे उद्योगपति के बंगले के भीतर से गिरफ्तार कर लिया जहां वह स्वयं को ‘मानव बम’ बता रहा था और विस्फोट कर खुद को उड़ाने की धमकी दे रहा था. पुलिस ने बताया कि उसे चिकित्सकीय इलाज के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गगनदीप ने अपने शरीर में बिजली के कंडेंसर बांध रखे थे. वह दावा कर रहा था कि वह एक आतंकवादी संगठन का सदस्य है. वह परिवार के सदस्यों से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »