Advertisement

PM मोदी की तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात खत्म- एक्शन लेने की खुली छूट

aajtak.in | 27 फरवरी 2019, 11:47 PM IST

IAF Air Strikes in Pakistan Live Update भारत के द्वारा की गई पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने भारत के दो विमानों को निशाना बनाया है. जबकि पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सीमा में घुसने वाले पाकिस्तानी विमान को भारत ने ढेर कर दिया है.

8:23 PM (7 वर्ष पहले)

पीएम मोदी की तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक खत्म

Posted by :- Vivek Pathak
भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीनों सेना के प्रमुखों के साथ 7 लोक कल्याण मार्ग पर चल रही बैठक खत्म. लगभग दो घंटे चली इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने ताजा हालात का जायजा लिया.
8:10 PM (7 वर्ष पहले)

भारत ने पाक को सौंपे जैश के खिलाफ सबूतों का डोजियर

Posted by :- Vivek Pathak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारोसा दिलाया था कि यदि भारत कार्रवाई योग्य सबूत देता है तो वो स्वयं एक्शन लेंगे. इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के डिप्टी हाईकमिश्नर सैयद हैदर शाह को तलब कर पाक स्थित जैश ठिकानों और पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने को लेकर सबूतो का डोजियर सौंप दिया है. इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि इन सबूतों के बिनाह पर इस्लामाबाद फौरन और साबित करने वाला एक्शन ले.
7:11 PM (7 वर्ष पहले)

भारत बोला-वायुसेना के पायलट से पाक का व्यवहार जेनेवा संधि का उल्लंघन

Posted by :- Vivek Pathak
भारत ने पाकिस्तान में वायुसेना के पायलट से हुए अमानवीय व्यवहार पर कड़ी आपत्ती दर्ज कराई है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर कहा है कि भारतीय पायलट से अमानवीय व्यवहार जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है. इसके साथी भारत ने कहा है कि वायुसेना के पायलट को कोई नुकसान न पहुंचे और उम्मीद जताई है कि उनकी जल्द ही सुरक्षित वापसी होगी.
6:33 PM (7 वर्ष पहले)

सेना प्रमुख बिपिन रावत पीएम मोदी से मिलने पहुंचे

Posted by :- Bharat Singh
भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं. दोनों के बीच 7LKM में मुलाकात जारी है.
Advertisement
6:11 PM (7 वर्ष पहले)

ट्विटर पर उठी मांग- युद्ध छोड़ो, पायलट अभिनंदन को वापस लाओ

Posted by :- Mohit Grover
सोशल मीडिया पर भी भारतीय जवान को वापस लाने को लेकर अभियान छेड़ा गया है. सभी की मांग है कि भारतीय जवान अभिनंदन वर्धमान को तुरंत वापस लाया जाए. पूरी खबर पढ़ें... ट्विटर पर उठी मांग- युद्ध छोड़ो, पायलट अभिनंदन को वापस लाओ
5:28 PM (7 वर्ष पहले)

राहुल गांधी का ट्वीट

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के लापता पायलट के बारे में ट्वीट किया है.


5:12 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी डिप्टी हाई कमिश्नर सैयद हैदर शाह को तलब किया.
3:56 PM (7 वर्ष पहले)

इमरान खान बोले- हम बात करने के लिए तैयार हैं

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कल से जो माहौल बन रहा है, वह ठीक नहीं है. हमने पुलवामा के बाद जांच करने का वादा किया था. पाकिस्तान भी पिछले 10 साल से आतंकवाद से लड़ रहा है. हमने हिंदुस्तान से कहा था कि अगर कोई भी जांच चाहते हैं तो हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हक में नहीं है कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए हो. मैंने कहा था कि आपको जवाब देना हमारी मजबूरी होगी. भारत ने कल सुबह एक्शन लिया, हमें पता ही नहीं चला था कि पाकिस्तान में कितना नुकसान हुआ है. आज हमने एक्शन नहीं लिया, हम सिर्फ अपनी ताकत दिखाना चाहते थे. अगर आप हमारे देश में आ सकते हैं तो हम भी आप के देश में आ सकते हैं. इमरान खान ने अपने बयान में कहा कि भारत के दो विमानों के शूट किया गया, उनके पायलट हमारे पास हैं. मैं भारत से कहना चाहता हूं कि जितनी भी जंग हुई हैं उसमें गलतियां हुई हैं. इमरान ने इस दौरान वर्ल्ड वार समेत कई जंगों का उदाहरण दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के पास जो हथियार हैं उस समय में जंग कहीं भी जा सकती है, ना ये मेरे हाथ में होगी ना ही नरेंद्र मोदी के हाथ में होगी. हम फिर कहना चाहते हैं कि पुलवामा की जांच करने के लिए हम तैयार हैं
3:29 PM (7 वर्ष पहले)

सुनें विदेश मंत्रालय का पूरा बयान...

Posted by :- Mohit Grover



Advertisement
3:26 PM (7 वर्ष पहले)

भारत ने माना - हमारा एक पायलट गायब

Posted by :- Mohit Grover
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने एक्शन लिया. भारत ने पाकिस्तान के एक्शन का कड़ा जवाब दिया और उनके लड़ाकू विमान को मार गिराया. हालांकि, इस कार्रवाई में भारत का एक मिग विमान ध्वस्त हो गया है और हमारा एक पायलट लापता है. पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय पायलट उनकी हिरासत में है, हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में रवीश कुमार के साथ एयर वाइस मार्शल आर. जी. के कपूर भी मौजूद रहे.
3:09 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच अब से कुछ देर में विदेश मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.
3:09 PM (7 वर्ष पहले)

बहाल हुई विमान सेवा

Posted by :- Mohit Grover
जिन उड़ानों को रोका गया था, उन्हें दोबारा बहाल कर दिया गया है. कुछ देर पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया था.
2:40 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
भारत और चीन ने अपने साझा बयान में आतंकवाद की आलोचना की है. बयान में कहा गया है कि आतंकवाद के खिलाफ कड़े एक्शन की जरूरत है. हालांकि, बयान में चीन ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है.
2:20 PM (7 वर्ष पहले)

थोड़ी देर में इमरान खान करेंगे प्रेस वार्ता

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कुछ देर में बयान जारी करेंगे.
Advertisement
2:03 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
जैसलमेर एयरपोर्ट को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है. सभी एयरपोर्ट इस समय अलर्ट पर हैं.
2:03 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
जम्मू-कश्मीर में इस समय बड़ी बैठक चल रही है. राज्य स्तर के बड़े अधिकारी इस बैठक में शामिल हैं.
2:01 PM (7 वर्ष पहले)

राजस्थान के CM ने बुलाई बड़ी बैठक

Posted by :- Mohit Grover
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बैठक बुलाई है. राजस्थान की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. बॉर्डर इलाके के पास तैनात सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.
1:50 PM (7 वर्ष पहले)

PAK आर्मी का दावा: भारत में घुसकर खाली जगहों पर गिराए बम, जताई अपनी ताकत

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तान का दावा कि बडगाम में गिरे चॉपर से उनका कोई लेना-देना नहीं. पढ़ें पूरी खबर... PAK आर्मी का दावा: भारत में घुसकर खाली जगहों पर गिराए बम, जताई अपनी ताकत 


1:45 PM (7 वर्ष पहले)

सभी फ्लाइट्स रद्द

Posted by :- Mohit Grover
उत्तर भारत की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. जम्मू, अमृतसर, कुल्लू, शिमला, पिथौरागढ़ समेत शहरों में जाने वाली फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है. उत्तर भारत के सभी विमानों को अलर्ट पर रखा गया है.
Advertisement
1:24 PM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover



1:23 PM (7 वर्ष पहले)

सेना ने लिया पठानकोट हाइवे का चार्ज

Posted by :- Mohit Grover
पठानकोट से जम्मू जाने वाले नेशनल हाइवे पर सेना ने चार्ज ले लिया है. इससे पहले ये इलाका पंजाब पुलिस के पास था.
1:20 PM (7 वर्ष पहले)

पाकिस्तानी सेना का दावा- सिर्फ दम दिखाने के लिए किया स्ट्राइक

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि हमने अपनी स्ट्राइक में कोशिश की थी किसी को नुकसान ना पहुंचे. हमने 6 टारगेट तय किए थे, जिसके बाद हमने स्ट्राइक किया. बिम्बरगरी समेत कई इलाकों में हमने टारगेट किया. हम बस ये बताना चाहते थे कि हम सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन इलाके में शांति के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं करना चाहते हैं. पाकिस्तान के एक्शन के बाद भारत के दो जहाज LoC पर कर पाकिस्तान की सीमा में आए, हमने दोनों को निशाना बनाया. एक भारत की जमीन पर और दूसरा पाकिस्तान की जमीन पर गिरा, दो पायलट को गिरफ्तार किया गया है एक घायल है और दूसरा गिरफ्त में है. उनके पास से कई कागजात मिले हैं.

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने किसी F16 को नहीं गिराया है, हमने इस ऑपरेशन में इसका इस्तेमाल नहीं किया था.
1:06 PM (7 वर्ष पहले)

पाकिस्तान ने भी रद्द की उड़ानें

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तान ने अपनी कई फ्लाइटों को रद्द कर दिया है. लाहौर, मुल्तान, इस्लामाबाद, सियालकोट एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है.


1:00 PM (7 वर्ष पहले)

PM मोदी के आवास पर बड़ी बैठक जारी

Posted by :- Mohit Grover

भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर इस समय तनाव बढ़ गया है. प्रधानमंत्री आवास पर इस समय बड़ी बैठक चल रही है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी बैठक कर रहे हैं.
Advertisement
12:54 PM (7 वर्ष पहले)

ISI का आतंकियों को करो या मरो का आदेश

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने अपने आतंकियों को करो या मरो का आदेश दिया है. इस समय दिल्ली समेत अन्य शहरों पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों को भारत में खुली छूट दी गई है.
12:47 PM (7 वर्ष पहले)

यात्रियों के लिए नया रूट जारी

Posted by :- Mohit Grover
भारत की सभी विमान कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में विमानों के ताजा रूट की जानकारी दी गई है.


12:46 PM (7 वर्ष पहले)

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

Posted by :- Mohit Grover
अमृतसर एयरपोर्ट पर मौजूद सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.


12:44 PM (7 वर्ष पहले)

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर

Posted by :- Mohit Grover
भारत और पाकिस्तान के एयरस्पेस सिस्टम से जो भी अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ने थे उन्हें रद्द कर दिया गया. कुछ विमानों के रूट को भी बदल गया गया है.


12:43 PM (7 वर्ष पहले)

हाई अलर्ट पर लड़ाकू विमान

Posted by :- Mohit Grover
भारतीय वायुसेना ने अपने सभी लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है. पायलटों से कहा गया है कि 2 मिनट के अंदर उड़ान भरने के लिए तैयार रहें. आपको बता दें कि इस तरह का अलर्ट युद्ध के समय में ही जारी किया जाता है.
Advertisement
12:41 PM (7 वर्ष पहले)

पाकिस्तान ने भी रद्द की उड़ानें

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तान ने भी बॉर्डर के पास वाले सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा है. पाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है.
12:36 PM (7 वर्ष पहले)

अलर्ट पर अस्पताल

Posted by :- Mohit Grover
बॉर्डर के पास मौजूद सभी अस्पतालों से मेडिकल सेवाओं का फुल स्टॉक मुहैया कराया गया है. सभी को अलर्ट पर रहने को कहा गया है.
12:30 PM (7 वर्ष पहले)

मिग विमान नहीं चॉपर हुआ है क्रैश

Posted by :- Mohit Grover
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास बडगाम में भारत का MI-17V5 चॉपर क्रैश हो गया है. ये हादसा किस तरह हुआ है अभी पूरी जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि मिग विमान क्रैश हुआ था.
12:26 PM (7 वर्ष पहले)

उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट अलर्ट पर

Posted by :- Mohit Grover
जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला एयरपोर्ट से उड़ने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है. सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है.
12:12 PM (7 वर्ष पहले)

पाकिस्तान की गीदड़भभकी

Posted by :- Mohit Grover
बौखलाया पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसकी सेना ने भारतीय सीमा में घुस कर स्ट्राइक की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर ये दावा किया.


Advertisement
12:06 PM (7 वर्ष पहले)

भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

Posted by :- Mohit Grover
भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के F16 लड़ाकू विमान को भारत ने मार गिराया है. इस विमान का मलबा पाकिस्तानी इलाके के नौशेरा में गिरा है. पाकिस्तान का विमान भारत की सीमा के तीन किलोमीटर अंदर तक घुस आया था, लेकिन उसे ढेर कर दिया गया.
11:59 AM (7 वर्ष पहले)

भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी वायुसेना के 3 F16 विमान बुधवार को भारतीय वायुसीमा में घुसे. ये विमान नौशेरा सेक्टर के बिम्बर गली में घुसे और वहां पहाड़ों पर रॉकेट गिरा कर भाग गए.
11:52 AM (7 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दावा किया है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के दो विमानों को निशाना बनाया है. जिसमें एक विमान को मार गिराया गया, जबकि भारत के एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है.
11:47 AM (7 वर्ष पहले)

राजनाथ ने बुलाई बड़ी बैठक

Posted by :- Mohit Grover
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी अर्धसैनिक बलों की मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ के बड़े अधिकारी शामिल हैं.
11:40 AM (7 वर्ष पहले)

पाकिस्तानी मीडिया का दावा

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज का दावा है कि पाकिस्तान ने दो भारतीय विमानों को निशाना बनाया गया है. भारत में जो विमान क्रैश हुआ है उसे पाकिस्तान अपने एक्शन के तौर पर पेश कर रहा है. पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि जो भारतीय विमान क्रैश हुआ है वह पाकिस्तानी निशाने पर था.
Advertisement
11:26 AM (7 वर्ष पहले)

अलर्ट पर कई एयरपोर्ट

Posted by :- Mohit Grover
बढ़ते तनाव को देखते हुए लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है. यहां से जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रोक दिया गया है.


11:18 AM (7 वर्ष पहले)

भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तानी विमान

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी विमान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में ये विमान घुस आए थे. लेकिन भारत के कड़े जवाब के बाद ये विमान वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चले गए.
11:10 AM (7 वर्ष पहले)

कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का मिग विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत की आशंका

Posted by :- Mohit Grover
जम्मू कश्मीर के बडगाम से सात किलोमीटर दूर गारेंद गांव में एक मिग लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. विमान खेत में जाकर गिरा और इसमें आग लग गई. पूरी खबर पढ़ें... कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का मिग विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत की आशंका
10:52 AM (7 वर्ष पहले)

राजनाथ की अगुवाई में हुई बड़ी बैठक

Posted by :- Mohit Grover
गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में बुधवार सुबह नॉर्थ ब्लॉक में बड़ी बैठक हुई.इस बैठक में NSA अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गाबा, रॉ चीफ, आईबी चीफ शामिल हैं. आपको बता दें कि बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद लगातार दूसरी दिन ये बड़ी बैठक हो रही है.
10:26 AM (7 वर्ष पहले)

गुजरात में भी अलर्ट जारी

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तान पर लिए गए एक्शन के बाद सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गुजरात के सरहदी इलाकों में भी सेना अलर्ट पर है, यहां लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. अगर किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो वह 02832-258439 पर जानकारी दे सकता है.
Advertisement
10:24 AM (7 वर्ष पहले)

गोलीबारी की वजह से बंद हुआ कारोबार

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी की वजह से सरहद पार से होने वाला कारोबार बंद कर दिया गया है. ये कारोबार सलामाबाद ट्रेड सेंटर से चल रहा था. बता दें कि पाकिस्तान मंगलवार रात से ही कई इलाकों में गोलीबारी कर रहा है.
10:21 AM (7 वर्ष पहले)

बालाकोट नहीं जैश के हेडक्वार्टर को उड़ाने का था प्लान!

Posted by :- Mohit Grover
सूत्रों की मानें तो भारत का प्लान इससे भी बड़ा था. भारत के निशाने पर बहावलपुर में मौजूद जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा का हेडक्वार्टर था. लेकिन क्योंकि वहां पर स्थानीय निवासियों की संख्या ज्यादा है इसी वजह से इस टारगेट को नहीं लिया गया, इससे युद्ध के हालात भी बन सकते थे. तभी तय हुआ कि इस बार बालाकोट में ही एक्शन लिया जाएगा.
10:02 AM (7 वर्ष पहले)

रक्षा मंत्री ने बुलाई बड़ी बैठक

Posted by :- Mohit Grover
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी बैठक बुलाई है. निर्मला की ये बैठक तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल होंगे.
9:59 AM (7 वर्ष पहले)

परमाणु हथियारों की कमेटी के साथ इमरान की बैठक

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में पाकिस्तानी सेना की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. बता दें कि जिस कमेटी की बैठक बुलाई गई है उसी के पास परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की शक्ति होती है. पूरी खबर पढ़ें... भारत के एयर स्ट्राइक पर PAK में बौखलाहट, संसद का विशेष सत्र आज

9:06 AM (7 वर्ष पहले)

जैश-ए-मोहम्मद पर सुरक्षाबलों का एक और प्रहार, शोपियां में 2 आतंकी ढेर

Posted by :- Mohit Grover
बालाकोट में एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद बुधवार को कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है और सुरक्षाबलों ने अब तक JeM के 2 आतंकियों को मार गिराया है. पूरी खबर पढ़ें... जैश-ए-मोहम्मद पर सुरक्षाबलों का एक और प्रहार, शोपियां में 2 आतंकी ढेर
Advertisement
8:54 AM (7 वर्ष पहले)

भारतीय एक्शन के बाद PAK पर सख्त अमेरिका, कहा- खत्म करो अपनी जमीन से आतंकी ठिकाने

Posted by :- Mohit Grover
भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक पर अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया है. अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी संगठनों पर तुरंत कार्रवाई करे. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात की है.  
पूरी खबर पढ़ें... भारतीय एक्शन के बाद PAK पर सख्त अमेरिका, कहा- खत्म करो अपनी जमीन से आतंकी ठिकाने
8:26 AM (7 वर्ष पहले)

पाकिस्तान ने अब उरी में तोड़ा सीजफायर

Posted by :- Mohit Grover
पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में गोलीबारी की, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया. आपको बता दें कि मंगलवार शाम से ही पाकिस्तान कई जगह सीजफायर तोड़ रहा है.
7:03 AM (7 वर्ष पहले)

पाकिस्तान ने बुलाया संसद का संयुक्त सत्र

Posted by :- Vishal Kasaudhan
भारत की एयर स्ट्राइक से सहमे पाकिस्तान ने आज संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है. पाकिस्तान संसद में हवाई हमले पर चर्चा करेगा. मंगलवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ी सुरक्षा बैठक भी की थी.
6:39 AM (7 वर्ष पहले)

शोपियां में रिहायशी मकान में छिपे हैं 2-3 आतंकी

Posted by :- Vishal Kasaudhan
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि एक रिहायशी मकान में 2 से 3 आतंकी छिपे हैं. दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है. शोपियां में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. इस ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ और एसओजी कर रही है.
6:08 AM (7 वर्ष पहले)

पंजाब में भी तनाव बरकरार

Posted by :- Vishal Kasaudhan
पंजाब में भी भारत से सटी सीमा पर तनाव बरकरार है. कैप्टन सरकार ने सीमा पर तैनात तहसीलदारों की छुट्टियां रद्द की है. आज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सरहद का दौरा करेंगे. सीमा प्रहरियों को किसी भी घटना से फौरन निपटने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया है.
Advertisement
6:04 AM (7 वर्ष पहले)

सियालकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने किया टैंक का इस्तेमाल

Posted by :- Vishal Kasaudhan
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है. पाकिस्तान ने सियालकोट सेक्टर में टैंकों का भी इस्तेमाल किया है. भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है. पाकिस्तान की सेना को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. मनजोत पुंछ, नौशेरा राजौरी, अखनूर और सियालकोट सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है. इस गोलीबारी में पाकिस्तान की ओर से टैंक समेत छोटे और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
6:01 AM (7 वर्ष पहले)

LoC पर गोलीबारी कर रहा है पाकिस्तान

Posted by :- Vishal Kasaudhan
भारत की एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने से पाकिस्तान बौखला गया है. सीमा पर अंधाधुंध गोलाबारी कर रहा है. जम्मू कश्मीर में सरहद के करीब 15 ठिकानों पर पाकिस्तान ने गोलाबारी की. इस गोलीबारी में 10 भारतीय जवान घायल हैं. भारतीय सुरक्षाबलों ने  भी मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान की 5 पोस्ट तबाह हो गई है.तमाम रेंजर्स को नुकसान पहुंचा है. राजौरी में सरहद से सटे 5 किलोमीटर के इलाके में सभी स्कूल बंद बंद कर दिए गए हैं. साथ ही 5वीं, 6वीं और 7वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है.
5:48 AM (7 वर्ष पहले)

पीएम मोदी ने कहा, सौगंध मुझे इस मिट्टी की-मैं देश नहीं झुकने दूंगा

Posted by :- Vishal Kasaudhan
पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को भरोसा दिलाते हुए एक कविता पढ़ी. उन्होंने कहा, 'सौगंध मुझे इस मिट्‌टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं रुकने दूंगा. मैं देश नहीं झुकने दूंगा. मेरा वचन है भारत मां को, मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा, जाग रहा है देश मेरा, हर भारतवासी जीतेगा. जाग रहा है देश मेरा, हर भारतवासी जीतेगा. सौगंध है मुझे इस मिट्‌टी की मैं देश नहीं झुकनें दूंगा. हमें फिर से दोहराना है और खुद को याद दिलाना है, ना भटकेंगे, ना अटकेंगे कुछ भी हो हम देश नहीं मिटने देंगे. सौगंध है मुझे इस मिट्‌टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा.'
5:41 AM (7 वर्ष पहले)

शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू

Posted by :- Vishal Kasaudhan
जम्मू-कश्मीर में बुधवार तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हो गई है. बताया जा रहा है यह मुठभेड़ शोपियां के मेमरैंड इलाके में चल रहा है. सेना के 23 PARA, CRPF और SOG की संयुक्त टीम ने सुबह ही कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
5:39 AM (7 वर्ष पहले)

एयरस्ट्राइक से पुलवामा का भारत ने लिया बदला

Posted by :- Vishal Kasaudhan
हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के घर में घुसकर मंगलवार तड़के पुलवामा हमले का बदला लिया. बालाकोट से लेकर मुजफ्फराबाद तक जैश के टेरर कैंपों पर भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 विमानों ने बमबारी की. आतंक के अड्डों पर बमबारी के लिए मिराज-2000 के 12 फाइटर प्लेनों का इस्तेमाल किया गया. एयरफोर्स के प्लेनों ने लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया. करीब एक हजार किलो विस्फोटक से आतंकी अड्डों को तबाह किया. मिराज प्लेन आगरा और बरेली से उड़े थे और 21 मिनट तक टेरर कैंपों पर जमकर बमबारी की.