अमृतसर में पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि ये लोग रेलवे ट्रैक पर CCTV लगाकर उसकी फुटेज पाकिस्तान भेजने की साजिश में थे. आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, पेट्रोल बम और CCTV उपकरण बरामद किए गए हैं. अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ है कि यह ग्रुप पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा था, जहां कथित हैंडलरों ने उन्हें माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री उपलब्ध कराई थी. हालांकि वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके और बाद में पंजाब लौट आए. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं. अब एजेंसियां पूरे नेटवर्क, विदेशी फंडिंग और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही हैं.