'प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए, उनके पास सभी योग्यताएं, करेंगी अच्छा काम', बोले रॉबर्ट वाड्रा

उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा अपनी पत्नी प्रियंका गाधी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए, वह बहुत अच्छा काम करेंगी. वाड्रा ने कहा कि प्रियंका बहुत अच्छा काम करेंगी.

Advertisement
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें एक सांसद होने की सारी योग्यताएं हैं. वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए वह बहुत अच्छा काम करेंगी. उन्होंने आगे कहा,'अगर वो संसद जाती हैं तो मुझे खुशी होगी. उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बढ़िया योजना तैयार करेगी'.

Advertisement

तो 2024 का चुनाव लड़ेंगी प्रियंका?

वाड्रा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.  दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2024 का अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली. माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकती हैं. इससे पहले उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया था. हालांकि, राज्य में मिली हार के बाद उन्होंने हिमाचल और कर्नाटक का रुख किया.

कांग्रेस में मिल सकती है जिम्मेदारी

सूत्रों की मानें तो कई विकल्पों पर विचार चल रहा है, जिसमें प्रियंका को महासचिव या कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की भी संभावना है.हालांकि प्रियंका गांधी पहले से ही चुनावी राज्य तेलंगाना और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अभियानों की अगुवाई कर रही हैं. इसलिए चुनाव प्रभारी महासचिव के रूप में उनके लिए एक नई भूमिका भी तय की जा सकती है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »