मानसून सत्र के बीच NDA का 'मंगल मिलन', कल 9:30 बजे होगी अहम बैठक

संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार सुबह 9:30 बजे एनडीए की संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी सांसद शामिल होंगे.

Advertisement
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बैठक में एनडीए सांसदों का स्वागत करेंगे संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बैठक में एनडीए सांसदों का स्वागत करेंगे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार सुबह 9:30 बजे संसद परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक को 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के सभी सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है.

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बैठक में एनडीए सांसदों का स्वागत करेंगे. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई भी दी जाएगी.

Advertisement

बैठक में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राज्यसभा पहुंचे नए सांसदों का भी स्वागत किया जाएगा. इनमें आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं. इन नए सदस्यों का औपचारिक स्वागत केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू करेंगे. सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सांसदों को संबोधित करेंगे.

माना जा रहा है कि उनके संबोधन में संसद के मानसून सत्र की रणनीति, सरकार के विधायी एजेंडे और विपक्ष के मुद्दों का जवाब देने की रूपरेखा पर चर्चा हो सकती है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के मंगलवार को होने वाले इस 'मंगल मिलन' कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है.

एनडीए की यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक और संसदीय रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है. इसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों के बीच तालमेल बढ़ाने के साथ-साथ आगामी संसदीय कार्यवाही को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »