दिल्ली पुलिस ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनकी सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला किया.