प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76 साल के हो गए. बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है. आज बीजेपी एक महीने के कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही . मुख्य आयोजन पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी में है. दोनों जगहों से सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जाएगी, वडनगर से 250 बाइक में सवार होकर 500 लोग वाराणसी पहुंचेंगे और इसी तरह वाराणसी से निकली बाइक यात्रा वडनगर में संपन्न होगी.