देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि कई जगहों पर 44-45 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया. भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है और 23 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी दी है. बारिश न होने से गर्मी लगातार बढ़ रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.