SIR को लेकर राजनीतिक घमासान मच गया है. लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई वीवीआईपी लोगों को नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए बड़े पैमाने पर वास्तविक मतदाताओं के नाम काटने की साजिश रची जा रही है.