बाबा बर्फानी ने बुलाया है.. जी हां.. अब सिर्फ एक दिन का इंतजार रह गया है. यानि कल से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. सैकड़ों श्रद्धालु बेसकैंपों में पहुंच रहे हैं. अब वो इंतजार कर रहे हैं अमरनाथ गुफा के लिए प्रस्थान का. श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू बेस कैंप से आज सुबह करीब साढ़े चार बजे बेसकैंप के लिए रवाना हुआ. उस जत्थे को एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया. देखें...