अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू पहुंच रहे हैं. भगवती नगर यात्री कैंप के साथ-साथ इस बार तवी रिवर फ्रंट भी यात्रियों का प्रमुख पड़ाव बनकर उभरा है. यहां बनाए गए अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन केंद्रों के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु तवी रिवर फ्रंट पहुंच रहे हैं. बालटाल से बाबा बर्फानी की गुफा के लिए जाने वाला अमरनाथ यात्रियों को अभी रोका गया है क्योंकि रात 3:00 बजे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है.