संसद के चालू मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में गतिरोध जारी है. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
राज्यसभा में भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बयान देने की मांग कर रहे थे. हंगामे के बीच ही सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही चलाने की कोशिश की. हालांकि, बाद में कार्यवाही 3 अगस्त, सोमवार तक के लिए स्थगित करने की घोषणा सभापति ने कर दी.
किरेन रिजिजू ने कहा कि बाहर जाकर यह नहीं कहना चाहिए कि बिना चर्चा के बिल क्यों पारित किया. हमने बार-बार आग्रह किया कि महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होनी चाहिए. अफसोस की बात है कि लोकसभा से यह बिल पारित किया गया है, लेकिन विपक्ष के साथियों ने इस पर चर्चा में भाग नहीं लिया. हम चाहते हैं कि भविष्य में ऐसा न हो. आप चर्चा में शामिल नहीं होते और बाहर जाकर कहते हैं कि सरकार चर्चा नहीं कराती. अगला बिल लेकर् आएंगे और आप हंगामा करेंगे तो अच्छा नहीं होगा. चर्चा करें, हंगामा ना करें.
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक पेश किया. इस विधेयक को विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के बीच बिना चर्चा सीधे पारित किए जाने के लिए ले लिया गया. यह विधेयक बिना चर्चा पारित हो गया है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रिविलेज मोशन का नोटिस दिया था. अब कांग्रेस भी काउंटर मोशन लाएगी. केसी वेणुगोपाल ने इस बात का ऐलान किया है.
लोकसभा में आज जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन बिल) पेश होना है. यह बिल आज के लिए लोकसभा की बिजनेस लिस्ट में है.
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं. सदन की कार्यवाही दूसरी बार शुरू हो गई है. विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं. चेयर पर डिप्टी स्पीकर पैनल के दिलीप सैकिया हैं.
लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही 3 अगस्त को 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है.