Advertisement

Jantar Mantar LIVE: 'Gen-Z ने सिखाया सवाल पूछना है...', जंतर-मंतर घूमने आए छात्रों से आजतक की खास बात

aajtak.in | नई दिल्ली | 26 जुलाई 2026, 10:03 AM IST

Jantar Mantar Live Updates:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने जंतर-मंतर पर चल रहा अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया है. संगठन ने धरना और सड़क प्रदर्शन वापस लेते हुए कहा कि अब वह परीक्षा सुधारों, फास्ट-ट्रैक अदालतों, सरकारी वादों की पूर्ती और आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को कानूनी सहायता दिलाने पर ध्यान देगा. पढ़ें आज के लेटेस्ट अपडेट्स...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो गया है. सीजेपी अब आगे की रणनीति पर काम करेगी. (Photo- PTI)

Jantar Mantar News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है. आंदोलन खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल खाली कर दिया है. करीब डेढ़ महीने तक आंदोलन का केंद्र रहे जंतर-मंतर पर अब सामान्य स्थिति बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है.

प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद NDMC ने जंतर-मंतर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है. धरना स्थल से टेंट, बैरिकेड और अन्य अस्थायी व्यवस्थाएं हटाई जा रही हैं, जबकि पूरे इलाके की साफ-सफाई का काम भी जारी है. अधिकारियों की टीम प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह सामान्य स्वरूप में लाने में जुटी हुई है.

वहीं चार दिन की बंदी के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं. सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सामान्य रूप से शुरू हो गई है. आंदोलन खत्म होने के साथ अब सरकार की ओर से घोषित परीक्षा सुधारों और अन्य फैसलों की पूर्ती पर नजर रहेगी.

आज के तमाम लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए आजतक के इसी लाइव पेज पर...

10:00 AM (3 मिनट पहले)

Jantar-Mantar पर लौटी शांति, हटे मंच और पोस्टर

Posted by :- Nuruddin

करीब डेढ़ महीने तक चले आंदोलन के समाप्त होने के बाद जंतर-मंतर पर अब पूरी तरह शांति का माहौल है. प्रदर्शन स्थल से मंच, बैनर और पोस्टर हटा दिए गए हैं. कुछ बच्चे और आम लोग जंतर-मंतर घूमने पहुंचे और आंदोलन के दौरान उठाए गए छात्रों के मुद्दों पर अपनी राय भी रखी.

वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी धीरे-धीरे सामान्य की जा रही है. अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कम की जा रही है, सड़कें पूरी तरह खोल दी गई हैं और इंटरनेट सेवाएं भी सुचारू रूप से चल रही हैं. जंतर-मंतर अब एक बार फिर सामान्य गतिविधियों की ओर लौटता दिखाई दे रहा है. (आशुतोष मिश्रा इनपुट)

9:21 AM (41 मिनट पहले)

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संयुक्त रैली से पहले मुंबई में सुरक्षा कड़ी

Posted by :- Nuruddin

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे की संयुक्त रैली से पहले मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. रैली को देखते हुए शहर के कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात के लिए विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है.

 

9:13 AM (49 मिनट पहले)

Tez Pratap Yadav की गिरफ्तारी पर JJD ने उठाए सवाल

Posted by :- Nuruddin

बिहार में JJD नेता तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर पार्टी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. बांकीपुर उपचुनाव की JJD उम्मीदवार वीणा मानवी ने कहा कि 13 तारीख से पार्टी नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि नामांकन के दिन उन्हें हिरासत में लिया गया था और अब तेज प्रताप यादव को भी गिरफ्तार किया गया है.

वीणा मानवी ने कहा कि अगर पुलिस को किसी बात पर आपत्ति थी तो उसी समय कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने सवाल उठाया कि परिवार के साथ समय बिताने और खरीदारी के दौरान तेज प्रताप यादव को हिरासत में लेने की क्या वजह थी. उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक गिरफ्तारी का कारण भी नहीं बताया गया है.

9:10 AM (53 मिनट पहले)

अर्चिता राहर का दावा, 'परिवार DP के साथ, मैं छात्रों के साथ'

Posted by :- Nuruddin

भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का सार्वजनिक रूप से स्वागत किया. अर्चिता ने दावा किया कि उनसे यह पोस्ट हटाने के लिए उनकी मां के जरिए दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने पोस्ट हटाने के बजाय इंस्टाग्राम पर इस बारे में भी जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, "मेरा परिवार DP के साथ है, लेकिन मैं छात्रों के साथ हूं."

 

Advertisement
7:55 AM (2 घंटे पहले)

Jantar Mantar पर सफाई अभियान, प्रदर्शन स्थल पूरी तरह खाली

Posted by :- Nuruddin

करीब एक महीने तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के हटने के साथ ही NDMC ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है. प्रदर्शन स्थल को खाली कराया जा चुका है और वहां साफ-सफाई का काम जारी है. अधिकारियों की टीम पूरे इलाके को सामान्य स्थिति में लाने में जुटी हुई है.

 

7:41 AM (2 घंटे पहले)

Jantar Mantar पर चल रही सफाई, CJP ने कल खत्म किया था आंदोलन

Posted by :- Nuruddin

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP द्वारा आंदोलन वापस लेने के ऐलान के एक दिन बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल को हटाने का काम शुरू हो गया है.

मौके पर टेंट, बैरिकेड और अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं को हटाया जा रहा है.

CJP ने कल अपना धरना और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी.

7:36 AM (2 घंटे पहले)

Delhi Metro की सभी सेवाएं सामान्य, सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट शुरू

Posted by :- Nuruddin

दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह खुले हैं. सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध है और मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं.