यूपी का बांदा बना देश का 'हीट वेव कैपिटल', शहर-शहर गर्मी और लू के थपेड़ों की मार

IMD Heatwave Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. यूपी के बांदा में तो रिकॉर्ड पारा 48 डिग् सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिन गर्मी का प्रकोप और लू का सितम जारी रहने की संभावना जताई है.

Advertisement
Heat Alert in India (Photo created by- Vani Gupta/AajTak) Heat Alert in India (Photo created by- Vani Gupta/AajTak)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

उत्तर भारत धधक रहा है. भीषण गर्मी में जैसे आसमान से आग बरस रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक यही हाल रहने वाला है. इस घातक गर्मी से बचने का एक ही उपाय है कि घर पर रहें. सुबह 8 से 4 बजे तक घर से बाहर ना निकलें. मई के महीने में ऐसा लग रहा है जैसे सुबह ही दोपहर हो जाती है. यूपी के कई शहरों में 8 बजे ही पारा 30-35 डिग्री के पार पहुंच रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने यूपी में लू यानी हीटवेट का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

उत्तर प्रदेश का उत्तरी क्षेत्र, तराई का इलाका छोड़ दें तो लगभग पूरे राज्य में अलर्ट हैं. कहीं ऑरेंज, तो कहीं येलो. यूपी के बुंदेलखंड का इलाका इस समय विश्व का सबसे गर्म इलाका बन गया है. बांदा का तापमान 48 डिग्री के पार जा चुका है. आज भी 48 डिग्री तक रहेगा.

वहीं, झांसी का तापमान भी 47 डिग्री है. प्रयागराज में 47 डिग्री तो मिर्जापुर में 46 डिग्री का टॉर्चर है. यूपी के पश्चिम मध्य क्षेत्र की बात करें तो आगरा और कानपुर में 42-43 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है.

यूपी में प्रचंड गर्मी को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री ने DM, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा है. अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति पर नजर रखने, सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है. दिल्ली में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है. पंजाब और हरियणा में भी 46 डिग्री तक पारा पहुंच चुका है.  महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र भी अप्रत्याशित तापमान झेल रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक,  देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सप्ताहभर गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक अत्याधिक गर्मी पड़ने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 40°C से 47°C के बीच दर्ज किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के बांदा में देश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 48.2°C रिकॉर्ड किया गया.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 5.1°C या उससे अधिक दर्ज किया गया. वहीं, पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में रातें भी गर्म बनी हुई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए 21 मई तथा 24–26 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि सभी आयु वर्ग के लोगों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा अत्याधिक बढ़ गया है.

Advertisement

उफ्फ इतनी गर्मी! दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 40 यूपी के, अब रेड अलर्ट

विदर्भ, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम अधिक बताया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) भी सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान 45°C से 47°C के बीच दर्ज किया गया है. आसमान साफ रहने और गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण गर्मी और अधिक बढ़ गई है.

हाय... गर्मी ने जला डाला, कहां तक जाएगा पारा? पूरे हफ्ते नहीं राहत

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,  21 मई को दिल्ली के कई हिस्सों में आधिकारिक रूप से लू की स्थिति रहेगी. जबकि कुछ इलाकों में गंभीर लू चल सकती है. अधिकतम तापमान 45°C से 47°C के बीच रहने की संभावना है. साथ ही 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

हालांकि, 22 और 23 मई को स्थिति में मामूली सुधार की संभावना है, लेकिन तापमान फिर भी 44°C से 46°C के बीच बना रहेगा. दिन के समय हवाओं की गति बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को लंबे समय तक धूप में रहने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है.

Advertisement

भीषण गर्मी बच्चों के लिए खतरनाक, ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान!

प्यास न लगने पर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ORS, लस्सी, नींबू पानी, छाछ तथा चावल के पानी (तोरानी) जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का सेवन करें. घर से बाहर निकलने वाले लोगों को हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकने की सलाह दी गई है.

 

(अनमोल नाथ बाली के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement