Advertisement

Delhi-NCR Weather Live: दिल्ली में बारिश शुरू! यूपी-पंजाब-राजस्थान समेत कई राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम

aajtak.in | नई दिल्ली | 18 फरवरी 2026, 9:41 AM IST

Delhi-NCR Weather Live updates: दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के आसपास हल्की बारिश हुई है. वहीं, सुबह राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश का असर देखने को मिला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे. दोपहर तक कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली समते देश के कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट जारी है. (File Photo- ITG)

दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. राजस्थान के जयपुर शहर में भी आज बारिश का असर देखने को मिला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी बारिश का अलर्ट जारी है.

वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है.

9:41 AM (एक घंटा पहले)

Fog Alert: इन इलाकों में कोहरे का अलर्ट

Posted by :- Aman

मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

7:46 AM (3 घंटे पहले)

Delhi Weather: अक्षरधाम में AQI 'खराब'

Posted by :- Aman

दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में स्मॉग की परत छाई हुई है. CPCB के मुताबिक अक्षरधाम इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है.

7:38 AM (3 घंटे पहले)

Delhi Temperature: दिल्ली का अधिकतम तापमान 28°C तक रहने की संभावना

Posted by :- Aman

दिल्ली NCR में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रह सकता है.

7:28 AM (3 घंटे पहले)

Rain: दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश

Posted by :- Aman

इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और अक्षरधाम मंदिर के आसपास हल्की-हल्की बारिश हुई है. 
 

 

Advertisement
7:18 AM (3 घंटे पहले)

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश

Posted by :- Aman

दिल्ली में सुबह-सुबह मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली है.
 

 

7:05 AM (3 घंटे पहले)

IMD rain forecast: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Posted by :- Aman

मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब औौर दिल्ली में भी बारिश में भी आज बारिश की संभावना जताई है.

7:03 AM (3 घंटे पहले)

Rajasthan weather: राजस्थान में बारिश

Posted by :- Aman

राजस्थान में जयपुर शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है.