Advertisement

Delhi NCR Weather Live: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर... पंजाब-हरियाणा में होगी बारिश, IMD का अलर्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 15 जनवरी 2026, 8:11 PM IST

Delhi Cold Wave Live Updates: दिल्ली में ठंड का असर जारी है. आज भी कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. आज सुबह दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई. आज रात दिल्ली में कई जगह हल्का कोहरा छाया रहेगा. वहीं, मौसम विभाग ने 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली में आज भी ठंड का कहर जारी है. (Photo: AP)

Delhi NCR Weather Live: दिल्ली आज भी ठंड की चपेट में है. आज रात में भी कई जगह हल्का कोहरा छा सकता है. मौसम मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी. कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है.

आज अधिकतम तापमान 18°C से 20°C के बीच रहने की संभावना है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी. IMD के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

मौसम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए इस ब्लॉग के साथ...

8:06 PM (एक महीने पहले)

Rain and Snowfall Alert: पंजाब-हरियाणा में बारिश

Posted by :- Aman

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 से 21 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा, 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

7:02 PM (एक महीने पहले)

Delhi-NCR Weather: सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहेगा

Posted by :- Aman

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी 2026 को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. कल शाम होते-होते आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी. सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा.

कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 21°C से 23°C और न्यूनतम तापमान 04°C से 06°C के बीच रहेगा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहेगा.

5:38 PM (एक महीने पहले)

Weather Update: कई इलाकों में घने कोहरे का असर रहा

Posted by :- Aman

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा है. इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ा है.
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रही है.

4:40 PM (एक महीने पहले)

Snowfall Alert: हिमालय में होगी बर्फबारी

Posted by :- Aman

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 16 जनवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. इसके असर से बर्फबारी 12,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों तक हो सकेगी. पहले सिस्टम के तुरंत बाद 19 जनवरी 2026 को एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ सकता है. यह पहले से ज्यादा शक्तिशाली होगा.

Advertisement
1:42 PM (एक महीने पहले)

Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI अभी भी 300 के पार

Posted by :- Aman

दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता लगातार ‘बहुत खराब’ बनी हुई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 दर्ज किया गया है. चांदनी चौक में 369, नेहरू नगर में 386, पंजाबी बाग में 374 और वजीरपुर में AQI 376 पहुंच गया है.

12:54 PM (एक महीने पहले)

Himachal Pradesh Snowfall Alert: हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी

Posted by :- Aman

हिमाचल प्रदेश में मौसम का रुख बदलने वाला है. यहां ड्राई स्पेल टूटने की उम्मीद जगी है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 16 से 20 जनवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. बीते एक हफ्ते से यहां मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर और तेज रहने की संभावना है. (Input: Vikas Sharma)

12:39 PM (एक महीने पहले)

Jammu-Kashmir Weather: पहाड़ों पर माइनस में तापमान

Posted by :- Aman

पहाड़ों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है. आज लेह में न्यूनतम तापमान ‑11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जम्मू‑कश्मीर में पहलगाम का तापमान ‑5.0 डिग्री, श्रीनगर में ‑3.9 डिग्री और गुलमर्ग में ‑3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

 

12:20 PM (एक महीने पहले)

Temperature Drop: मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

Posted by :- Aman

मैदानों में ठंड का असर साफ दिख रहा है. IMD के अनुसार, हिसार (हरियाणा) में आज न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री, पंतनगर (उत्तराखंड) में 0.5 डिग्री, सीकर (राजस्थान) में 1 डिग्री, पालम (नई दिल्ली) में 2.3 डिग्री, आयानगर (नई दिल्ली) में 2.7 डिग्री, सफदरजंग में 2.9 डिग्री और लोदी रोड में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

11:12 AM (एक महीने पहले)

Delhi Weather Live: दिल्ली की ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

Posted by :- Aman

आज गुरुवार को राजधानी ने इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई. सफदरजंग, जो शहर का मुख्य वेदर स्टेशन है, वहां जनवरी का न्यूनतम तापमान (2023 के बाद) 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

Advertisement
11:00 AM (एक महीने पहले)

Delhi Weather: दिल्ली-NCR का मौसम

Posted by :- Aman

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी. कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21°C से 23°C और न्यूनतम तापमान 3°C से 5°C के बीच रहने की संभावना है.

10:50 AM (एक महीने पहले)

Flights Delay Due to Fog: घने कोहरे का उड़ानों पर असर

Posted by :- Aman

कड़ाके की ठंड का असर राजधानी में जारी है. घने कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर कुछ उड़ानें देर से चल रही हैं.

 

10:45 AM (एक महीने पहले)

Delhi Fog: कोहरे के कारण विजिबिलिटी पर असर

Posted by :- Aman

दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखा जा सकता है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. मयूर विहार, एम्स और अक्षरधाम जैसे क्षेत्रों में कोहरे का असर छाया है.