CJP Protest Live News Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और आज होने वाली सरकारी बैठक को आंदोलन के लिए अहम माना जा रहा है. CJP प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह दोपहर 3:30 बजे CJP प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के नतीजों पर आंदोलन की आगे की रणनीति काफी हद तक निर्भर मानी जा रही है.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर सरकार के साथ बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता है तो CJP संसद मार्च पार्ट-2 का ऐलान कर सकती है. ऐसे में आंदोलन को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर जंतर-मंतर पर टिकी हुई है. वहीं किसी भी संभावित स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
उधर, आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों में सख्त सजा का प्रावधान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले संशोधन विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है. प्रस्तावित संशोधन के तहत संगठित पेपर लीक के मामलों में 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. वहीं 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों से जुड़ी घटनाएं भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. आंदोलन, सरकार के फैसलों, बैठकों और जंतर-मंतर से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए.
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में 130 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विरोध-प्रदर्शन में लगभग 65 छात्र घायल हुए. जंतर-मंतर और उसके आस-पास औसतन 10 हजार लोग मौजूद हैं और वहां 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
लखनऊ में पेपर लीक और भर्ती में देरी पर आज विरोध प्रदर्शन होगा.69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थी आज बसपा प्रमुख मायावती के आवास का घेराव करेंगे.सुबह 10.30 बजे माल एवेन्यू स्थित मायावती के आवास पर अभ्यर्थी पहुंचेंगे. वहीं इको गार्डन में नीट पेपर लीक को लेकर आजाद समाज पार्टी का भी आज प्रदर्शन जारी रहेगा. पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी आज प्रदर्शन में शामिल होगें. जंतर मंतर के प्रदर्शन की मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन होगा.
कोलकाता में छात्रों के मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोलकाता पुलिस ने कुल 6 FIR दर्ज की हैं.
इनमें से 5 FIR मीडिया कर्मियों की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई हैं.
एक FIR कोलकाता पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज की है.
पढ़ें पूरी स्टोरी: बिहार से दबोचा गया बिजेंद्र गुप्ता, महाराष्ट्र TET पेपर लीक का है मास्टरमाइंड
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है.
पेपर लीक का संकट सिर्फ परीक्षा प्रणाली की खामी नहीं, बल्कि रोजगार और शिक्षा के असंतुलन का नतीजा है. सिर्फ सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट से इसका स्थायी समाधान नहीं निकलेगा. ब्लॉकचेन, AI आधारित परीक्षा व्यवस्था, स्किल-बेस्ड भर्ती, प्राइवेट सेक्टर में रोजगार और नए करियर विकल्प ही इस समस्या की जड़ पर असरदार चोट कर सकते हैं.
यहां पढ़ें पूरी कहानी: निर्भया केस की तरह पेपर लीक पर भी फेल होंगे सख्त कानून? असली इलाज कुछ और है!
दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक, जंतर-मंतर पर अब तक 2500 से ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान की गई है. पुलिस का दावा है कि ऐसे लोग भीड़ में घुसकर पुलिस को निशाना बना रहे हैं. अब तक इस मामले में कुल 15 FIR दर्ज की जा चुकी हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए FRS सुविधा युक्त कैमरे लगाए गए थे. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है.
कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को सर्कुलर जारी कर छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के निर्देश दिए हैं. सर्कुलर के मुताबिक, कांग्रेस आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी. पार्टी ने सभी प्रदेश इकाइयों से इन कार्यक्रमों के जरिए छात्रों के समर्थन में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है.
दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों को देखते हुए शराब की दुकानों को वीकेंड तक रात 8 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, यह फैसला जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर पुलिस के इनपुट के आधार पर लिया गया है. यह भी पढ़ें: दिल्ली में वीकेंड पर रात 8 बजे ही बंद होंगी शराब की दुकानें, CJP आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला
सरकार के साथ दूसरे दौर की बातचीत के बाद भी CJP अपनी मुख्य मांग पर अड़ा हुआ है. संगठन ने साफ कहा है कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो आगे की बैठकों का कोई मतलब नहीं है.
यहां पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो मीटिंग का मतलब नहीं...', आज बैठक से पहले CJP की दो टूक
DMRC ने जानकारी दी कि जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा कारणों से आज सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे.
जंतर-मंतर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने और बैरिकेड लगाए हैं. इन्हें मजबूत जंजीरों से आपस में जोड़ा गया है और वेल्डिंग करके और मजबूत किया गया है.
नीट पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाली नागपुर की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मां नीलम चतुर्वेदी ने नागपुर में चल रहे सीजेपी के आंदोलन में हिस्सा लिया. नागपुर के संविधान चौक पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे रोजाना आंदोलन में शामिल होंगी और जरूरत पड़ने पर दिल्ली में होने वाले आंदोलन में भी हिस्सा लेंगी. (Input: Abhijeet Karande)
कांग्रेस आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह करेगी. कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी से कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है.
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) ने बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में करीब 400 ऐसे लोगों की पहचान की गई, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. (इनपुट: अरविंद ओझा)
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई. वहीं, जानकारी के मुताबिक, CJP के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक आज दोपहर 3:30 बजे होगी.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ तीसरे राउंड की बैठक दोपहर 3:30 बजे होगी. सूत्रों के मुताबिक, CJP बैठक के बाद एक और संसद तक मार्च की घोषणा कर सकती है.