Advertisement

CJP Protest LIVE: CJP बनाएगी वेबसाइट, प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों की करेगी पहचान

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 जुलाई 2026, 6:50 PM IST

CJP Protest in Delhi Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने स्पष्ट किया है कि भले ही सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया हो, लेकिन CJP का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि आज भी कई मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे.

अभिजीत दिपके ने कहा- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. (Photo: PTI)

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने 26 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त किया है.

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, हमें राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

6:50 PM (4 सप्ताह पहले)

CJP बनाएगी वेबसाइट

Posted by :- Vishnu Rawal

CJP छात्रों पर 20 जुलाई को हुई कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च करेगा.

6:17 PM (4 सप्ताह पहले)

दिल्ली मेट्रो का अपडेट

Posted by :- Vishnu Rawal

मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं.

3:57 PM (4 सप्ताह पहले)

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नॉन-निगोशिएबल', CJP प्रवक्ता आशुतोष रंका

Posted by :- Akanksha

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, 'हमने दो घंटे तक क्रेंद्रीय मंत्री से हमारी मांगों पर चर्चा की. हमारी दो मांगों पर केंद्र सरकार की ओर से हमें पॉजीटिव रिसपॉन्स मिला. वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर मंत्री ने पीएम से चर्चा की बात कही है. सरकार को हमने बता दिया है कि  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नॉन-निगोशिएबल है.
 


 

3:35 PM (4 सप्ताह पहले)

'सरकार और CJP के बीच शनिवार को फिर होगी चर्चा', बोले-जेपी नड्डा

Posted by :- Akanksha

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका  के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमने उनकी (CJP) की मांगे सुन ली हैं. शनिवार को एक बार फिर इस पर चर्चा की जाएगी.
 

 

Advertisement
2:49 PM (4 सप्ताह पहले)

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मिले कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता

Posted by :- Akanksha

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका  और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच एक बैठक हुई। दोनों पक्षों में 10 मिनट तक बातचीत की गई. CJP की तीन मांगों पर दोनों गुटों के बीच चर्चा की गई.
 

 

1:48 PM (4 सप्ताह पहले)

आइसोलेशन में रखकर तोड़ा गया अनशन, दिपके ने लगाए गंभीर आरोप

Posted by :- Akanksha

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर खुशी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वांगचुक को अलग-थलग रखा और विपक्षी सांसदों तथा CJP के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई.
 

 

1:27 PM (एक महीने पहले)

पत्नी के साथ जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर

Posted by :- Akanksha

कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर अपनी पत्नी सुनीत वीर सिंह के साथ जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट में पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि सरकार के साथ बातचीत हो रही है. उम्मीद है इससे कुछ अच्छा रास्ता निकलेगा. मैं यहां इतिहास का हिस्सा बनने आया हूं.
 

 

12:28 PM (एक महीने पहले)

दिल्ली के वकीलों से हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने की अपील

Posted by :- Akanksha

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रवक्ता रत्ना सिंह ने दिल्ली के वकीलों से हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने में मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस लोधी रोध और निजामुद्दीन में चेकपॉइंट  लगाकर ऑटो-रिक्शा और कैब से आने-जाने वाले युवाओं को हिरासत में ले रही है; पुलिसकर्मी वकीलों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं.
 

 

12:12 PM (एक महीने पहले)

'पुलिस की मारपीट का शिकार हुए लोगों के लिए वेबसाइट लॉन्च करेंगे', बोले-सौरव दास

Posted by :- Akanksha

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं, जहां घायल प्रोटेस्टर्स और पुलिस की मारपीट का शिकार हुई लोग इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे. हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे. अगर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है, तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
 

 

Advertisement
10:57 AM (एक महीने पहले)

आशुतोष रंका बोले-'पता नहीं है मोदी जी की नींद उड़ गई है या उन्हें नींद आ नहीं रही'

Posted by :- Akanksha

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने प्रोटेस्टर्स से कहा कि आप लोगों की वजह से सब डरे हुए हैं. कल रात 12.30 वीडियो जारी किया है. पता नहीं है मोदी जी की नींद उड़ गई है या उन्हें नींद आ नहीं रही'. मोदी जी ने कहा कि सरकार युवाओं को लेकर गंभीर है. मोदी जी से हमारी यही मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए.

 

 

10:27 AM (एक महीने पहले)

'धर्मेन्द्र प्रधान का जब इस्तीफा होगा तभी जिम्मेदारी और जबावदेही तय होगी', बोले दीपक बालियान

Posted by :- Akanksha

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता दीपक बालियान ने कहा कि 20 छात्रों की जान चली गई. धर्मेन्द्र प्रधान का जब इस्तीफा होगा तभी जिम्मेदारी और जबावदेही तय होगी. तब तक वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा. 

 

 

10:24 AM (एक महीने पहले)

दिल्ली के पटेल चौक, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात

Posted by :- Akanksha

दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है. मेट्रो गेट के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार सुबह 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया. इससे पहले DMRC ने 23 जुलाई को 16 प्रमुख स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की थी.सेवा तीर्थ मेट्रो गेट के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ है.

 

 

8:55 AM (एक महीने पहले)

दिल्ली में आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते DMRC का फैसला

Posted by :- Anurag

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. जिन स्टेशनों को बंद रखा जाएगा, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं.

5:07 AM (एक महीने पहले)

जल्द से जल्द पुराना वजन फिर से प्राप्त करें वांगचुक, PM मोदी बोले

Posted by :- Aman

PM मोदी ने कहा कि मैं सोनम वांगचुक से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें.

 

Advertisement
5:05 AM (एक महीने पहले)

सोशल मीडिया पर दी सोनम वांगचुक ने जानकारी

Posted by :- Aman

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह व लेह-लद्दाख की 'एपेक्स बॉडी' के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया.' वागंचुक ने बताया, इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था. यह कदम विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा. इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने देने को लेकर बहुत सतर्क रहें.

5:02 AM (एक महीने पहले)

वांगचुक ने अनशन तोड़ा

Posted by :- Aman

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे.