जंतर-मंतर हिंसा पर CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का बड़ा दावा, बोले- आंदोलन को बदनाम करने के लिए बाहर से भेजे जा रहे लोग

जंतर-मंतर पर पिछले दो दिनों से हो रही हिंसा को लेकर आंदोलन से जुड़े अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रोटेस्ट को बदनाम करने के लिए बाहर से गुंडे भेजे जा रहे हैं. दिपके के मुताबिक एक महीने तक शांतिपूर्ण रहा आंदोलन अब बड़ा होते ही निशाने पर आ गया है.

Advertisement
अभिजीत दिपके ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप (Photo: PTI) अभिजीत दिपके ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

पिछले दो दिनों से जंतर-मंतर के बाहर सड़कों पर हो रहे हंगामे और हिंसक घटनाओं पर आंदोलन का नींव रखने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दिपके ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये गड़बड़ी फैलाने वाले लोग बाहर से जानबूझकर भेजे जा रहे हैं ताकि प्रोटेस्ट को बदनाम किया जा सके. दिपके ने सीधे बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जानबूझकर लोगों को उकसाने का काम कर रही है.

Advertisement

अभिजीत दिपके ने बताया कि आंदोलनकारी करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हुए थे. इस पूरे एक महीने के दौरान कोई बड़ी वारदात नहीं हुई. लेकिन जैसे-जैसे यह प्रोटेस्ट बड़ा होता गया, वैसे-वैसे बाहर से गुंडे भेजे जाने लगे. उनका कहना है कि यह सब सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि आंदोलन कमजोर पड़ जाए.

पत्थरबाजी की घटनाओं पर बोलते हुए दिपके ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले भी बाहर से भेजे गए वही लोग हैं. उनके मुताबिक बीजेपी की पुलिस पत्थरों से भरे ट्रक मौके पर पहले से लाकर रखती है. इसके बाद बीजेपी से जुड़े गुंडे आकर पत्थरबाजी करते हैं. 

दिपके का आरोप है कि इस पूरी घटना के बाद कांग्रेस और आंदोलन से जुड़े लोगों को जानबूझकर बदनाम किया जाता है, ताकि जनता की सहानुभूति आंदोलन से हट जाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाहर आमने-सामने प्रोटेस्ट, संसद के अंदर हंगामा... थमता नहीं दिख रहा पेपर लीक पर गतिरोध

बता दें कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को जल्द एवं कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »