एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को 46 रनों से हराकर ख़िताब जीत लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बांग्लादेशी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा किया है. मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में रात भर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील से जुड़ी तमाम चीजों को फाइनल करने के लिए वाशिंगटन में 23 फरवरी को होने वाली चीफ वार्ताकारों की प्रस्तावित बैठक को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया गया है. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को 46 रनों से हराकर ख़िताब जीत लिया है. बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में हुए इस मुकाबले में भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को जीत के लिए 135 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.1 ओवरों में 88 रनों पर सिमट गई.
हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर शाह, लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बांग्लादेशी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा किया है. आठ संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि मॉड्यूल का हैंडलर शब्बीर शाह लश्कर के शीर्ष नेतृत्व, हाफिज सईद और जैकी उर रहमान लखवी से सीधे जुड़ा था. इन आतंकियों से एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगा पारा! जानें मौसम का हाल
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. 23 फरवरी 2026 को ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है.
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में रात भर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. यूक्रेनी सेना और स्थानीय अधिकारियो का कहना है कि मॉस्को ने एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मुख्य तौर से निशाना बना रहा है. इस हमले में कीव में एक शख्स की जान चली गई है और कम से कम पांच अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.
India-US Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील पर बड़ी खबर, कल से होने वाली बैठक टली... ये कारण आया सामने!
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील से जुड़ी तमाम चीजों को फाइनल करने के लिए वाशिंगटन में 23 फरवरी को होने वाली चीफ वार्ताकारों की प्रस्तावित बैठक को रीशेड्यूल करने का फैसला लिया गया है. एक दिन पहले ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द किया था. इस घटनाक्रमों के बाद अचानक ये बैठक टलने की खबर सामने आई है.
aajtak.in