यूक्रेन में रातभर गूंजे धमाके... रूस ने 50 मिसाइल और 297 ड्रोन से किया हमला, एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाया निशाना

रूस-यूक्रेन संघर्ष जारी है, रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर रात भर मिसाइल और ड्रोन से बड़े हमले किए. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिनमें कुछ को यूक्रेनी एयर डिफेंस ने नष्ट किया. हाल में हुई अमेरिका मध्यस्थता वाली वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई, जिससे संघर्ष के शांत होने की संभावना कम है.

Advertisement
हमलों के बीच यूक्रेन ने कड़े प्रतिबंध की मांग की (Photo: AFP) हमलों के बीच यूक्रेन ने कड़े प्रतिबंध की मांग की (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में रात भर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. इस हमले से तबाही मच गई है. यूक्रेनी सेना और स्थानीय अधिकारियो का कहना है कि मॉस्को ने एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मुख्य तौर से निशाना बना रहा है. इस हमले में कीव में एक शख्स की जान चली गई है और कम से कम पांच अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. 

Advertisement

रूस के द्वारा ये हमले यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों में की गई है. जैसे  ओडेसा बंदरगाह शहर और मध्य यूक्रेन के एरिया में हुए. 

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में मुख्य तौर से एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को टार्गेट कर हमला कर रहा है. लेकिन, इस हमले में रिहायशी इमारतों और रेलवे को भी नुक़सान हुआ है. पोल्टावा, ड्निप्रो, किरोवोहराद, मिकोलाइव, और सुमी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस सप्ताह रूस ने 1300 से अधिक ड्रोन, 1400 से अधिक गाइडेड बम और 96 मिसाइलें दागीं हैं.

यह भी पढ़ें: रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन को हंगरी की बड़ी धमकी... रोका 90 अरब यूरो का लोन, रखी ये शर्त

यूक्रेनी वायुसेना का दावा है कि रूस की ओर से रात भर में 50 मिसाइल और 297 ड्रोन छोड़े गए. इनमें से एयर डिफेंस सिस्टम ने 33 मिसाइल और 274 ड्रोन को गिरा दिया गया निष्क्रिय कर दिया गया.

Advertisement

राजधानी कीव क्षेत्र के गवर्नर मिकोल काला शनिक ने बताया कि मॉस्को की ओर से किए गए हमलों में पांच जिलों में एक दर्जन से ज्यादा घरों को नुक़सान पहुंचा है. ओडेसा के गवर्नर ओलेह कीपर ने बताया कि एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉस्को में हमले की वजह से आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया. 

यूक्रेन-रूस के बीच जंग थमता नहीं दिख रहा है. अमेरिका की ओर से हाल में ही जेनेवा वार्ता में भी कोई ठोस प्रगति होते नहीं दिख रहा है. मॉस्को डोनबास एरिया से यूक्रेन की वापसी का मांग कर रहा है, जिसे कीव ने ख़ारिज कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »