India A Women vs Bangladesh A Women, Final Highlights: भारतीय टीम लगातार दूसरी बार बनी चैम्पियन, एशिया कप में राइजिंग स्टार्स में बांग्लादेश को धो डाला

IND vs BAN Women's Asia Cup Rising Stars Final: बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारत-ए और बांग्लादेश-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताबी मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता.

Advertisement
फाइनल में भारत-ए और बांग्लादेश-ए की टक्कर है. (Photo: X/@BCCIWomen) फाइनल में भारत-ए और बांग्लादेश-ए की टक्कर है. (Photo: X/@BCCIWomen)

aajtak.in

  • बैंकॉक,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में रविवार (22 फरवरी) को भारत-ए का सामना बांग्लादेश-ए से हुआ. बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में भारत-ए ने 46 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को जीत के लिए 135 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.1 ओवरों में 88 रनों पर सिमट गई.

भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. वहीं बांग्लादेश-ए ने पाकिस्तान-ए को सेमीफाइनल में 54 रनों से परास्त किया था. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट में चैम्पियन बनी है. एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सीजन साल 2023 में हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था, जहां भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को 31 रनों से हराकर खिताब जीता था.

Advertisement

रनचेज में बांग्लादेश-ए के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना ने तीन चौके की मदद से सबसे ज्यादा 20 रन बनाए. शमीमा के अलावा सरमीन सुल्ताना (18 रन), फाहिमा खातून (14 रन) और सादिया अख्तर (10 रन) ही दोहरे अंकों में पहुंच सकीं. प्रेमा रावत ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके. तनुजा कंवर और सोनिया मेंढिया को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं. जबकि साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला.

तेजल हसब्निस की तूफानी फिफ्टी
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने सात विकेट पर 134 रन बनाए. भारत-ए की ओर से तेजल हसब्निस ने 34 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं कप्तान राधा यादव ने तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 30 बॉल पर 36 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

तेजल हसब्निस और राधा यादव के बीच पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी हुई. सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश (19 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहीं. बांग्लादेश-ए की ओर से कप्तान फाहिमा खातून ने चार विकेट झटके. जबकि फातिमा जहां सोनिया और फरजाना इस्मिन ने एक-एक सफलता हासिल की.

फाइनल में भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसब्निस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, सोनिया मेंढिया, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर.

फाइनल में बांग्लादेश-ए की प्लेइंग इलेवन: इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमीन सुल्ताना, फाहिमा खातून (कप्तान), लता मोंडल, फरजाना इस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला और फरिहा त्रिस्ना.

भारत-ए की इस टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 7 विकेट से पराजित किया था. फिर भारत-ए ने पाकिस्तान-ए को 8 विकेट से रौंद दिया. भारत-ए ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट काटाया.

भारत-ए को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान-ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप-ए में रखा गया था. वहीं ग्रुप-बी में थाईलैंड, मलेशिया, बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स शामिल रहीं. ग्रुप-ए से भारत-ए और पाकिस्तान-ए, जबकि ग्रुप-बी से बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स सेमीफा्इनल में पहुंचने में कामयाब रहीं. सेमीफाइनल मुकाबले 20 फरवरी को खेले गए.

Advertisement

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-ए का स्क्वॉड: नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, तेजल हसब्निस, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, तनुजा कंवेर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतिमनी कलिता, सोनिया मेंढिया, हुमैरा काजी, नंदनी शर्मा और दीया यादव.

---- समाप्त ----

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement