देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगा पारा! जानें मौसम का हाल

दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान चढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है. कल भी पारा 29 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं IMD ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

Advertisement
देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.(File Photo- ITG) देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.(File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा.

Advertisement

वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: क्या बारिश बिगाड़ सकती है इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच? 

23 फरवरी 2026 को ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है.

जानें दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में 23 फरवरी 2026, सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल अधिकतम तापमान 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रह सकता है.

Advertisement

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा यानी 3.1°C से 5.0°C तक ऊपर रह सकता है.

24-25 फरवरी को भी मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है. इस दिन भी आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29°C से 31°C ही रहने की संभावना जताई गई है. 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रह सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement