एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने देर रात मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह से बैठक के बाद अपनी 26 दिन का अनशन खत्म कर दिया है।
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद भी CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह ऐलान किया है कि जंतर-मंतर पर CJP का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा. CJP ने दोहराया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना कोई समझौता नहीं हो सकता.
न सिर्फ नई दिल्ली बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इनका मकसद इन आंदोलनों जरिए पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ एकजुटता दिखाना है.
प्रदर्शनकारी युवाओं की शिकायतों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का ऐलान कर दिया है.
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाकर बड़ा फैसला लिया है. उनकी जगह नरेश गंगवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी नेता संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं.
पेपर लीक को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हो रही है. इस बैठक में पेपर लीक कानून के कठोर प्रावधानों पर चर्चा होगी.
जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस कैमरे और हाई टैक उपकरण निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी युवाओं का प्रदर्शन जारी है.
इस मुद्दे को लेकर संसद में चर्चा की मांग की जा रही है. विपक्ष की मांग है कि नियम 267 के तहत संसद में चर्चा होनी चाहिए.
केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच आज बातचीत होने वाली है.