आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले द्वितीय वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकुड़े की आत्महत्या के मामले में प्रशासन ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में आरोपी प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला को उनके डीन पद से निलंबित कर दिया गया है. केवल 20 वर्ष के छात्र साहिल की मौत के बाद से ही आईआईटी बॉम्बे कैंपस में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ था और छात्रों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे. साहिल के परिजनों ने प्रोफेसर दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रोफेसर पिछले तीन महीनों से साहिल को प्रताड़ित कर रहे थे और जातिसूचक बातें भी कह रहे थे.