आईआईटी बॉम्बे में 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकुडे की आत्महत्या के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला को डीन के पद से निलंबित कर दिया गया है. साहिल की मौत के बाद संस्थान में काफी हंगामा हुआ और छात्रों व परिवार की ओर से डीन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए. परिवार का आरोप है कि छात्र को जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.