ऐसा बर्थ डे मनाया कि सड़क पर लगा दी आग, वायरल हुआ वीडियो तो हुआ गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव में जन्मदिन मनाने के नाम पर किया गया खतरनाक स्टंट चर्चा में है, जहां युवक ने सड़क पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना ने सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.    

Advertisement
ऐसा बर्थ डे मानाया कि सड़क पर लगा दी आग (Photo: itg) ऐसा बर्थ डे मानाया कि सड़क पर लगा दी आग (Photo: itg)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई ,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जन्मदिन मनाने के नाम पर एक युवक ने ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जिसने लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल 2026 की रात की है. गोरेगांव (पश्चिम) स्थित राम मंदिर रोड के सोमानी ग्राम इलाके में रहने वाले 33 वर्षीय फहद खलील समशुद्दीन शेख ने अपने जन्मदिन के मौके पर सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी. बताया जा रहा है कि यह सब एक वीडियो रील बनाने के लिए किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाना था.

Advertisement

मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को उस समय मिली, जब पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस घटना की शिकायत की गई. शिकायत मिलते ही स्थानीय पुलिस और बीट मार्शल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

जांच में सामने आया कि आरोपी ने आधी रात के करीब सड़क पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, जिससे आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को खतरा पैदा हो सकता था. पुलिस ने इस कृत्य को बेहद लापरवाह और खतरनाक मानते हुए तुरंत कार्रवाई की.

गोरेगांव पुलिस स्टेशन में इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 और 125 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस कांस्टेबल वैभव इनकर की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Advertisement

 

 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement