पूरी रात गर्लफ्रेंड के साथ उसके घर में रहा युवक, सुबह पकड़ा गया तो परिजनों ने जमकर पीटा

झारखंड में गढ़वा के सलगा गांव में एक युवक को प्रेमिका के घर में रात बिताते रंगे हाथों पकड़ लिया गया. सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घर से बाहर निकाला और जमकर पीट दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
रात में गर्लफ्रेंड के पास पहुंच गया था युवक. (Photo: Screengrab) रात में गर्लफ्रेंड के पास पहुंच गया था युवक. (Photo: Screengrab)

चंदन कश्यप

  • गढ़वा,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

गढ़वा जिले के एक गांव में देर रात गर्लफ्रेंड के घर में पकड़े गए एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को ग्रामीणों के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है.

यह मामला बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव का है. इस गांव में एक शादी समारोह चल रहा था और उसी दौरान एक युवक कथित तौर पर चुपके से एक घर में घुस गया. वह रात भर वहीं रुका रहा. सुबह जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया.

Advertisement

परिजनों ने युवक को घर के अंदर पकड़ लिया. इसके बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर जुट गए. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने युवक को घर से बाहर निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. वायरल वीडियो में कई लोग युवक को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं. आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आए.

यह भी पढ़ें: पत्नी-प्रेमी, होटल रूम और रंगरेलियां... अफेयर की कहानी से झांसी में मचा बवाल, पत्नी संग जो मिला, वो कौन था?

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने युवक को भीड़ से बाहर निकाला और हिरासत में लेकर थाने ले गए. पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक गांव में चल रहे शादी समारोह का फायदा उठाकर रात में घर में पहुंचा था. सुबह परिवार के लोगों ने उसे देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. पुलिस ने साफ किया है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस बल को तुरंत भेजा गया और लड़के को हिरासत में लेकर थाने में रखा गया. लेकिन काफी देर तक लड़की वालों ने लड़के के खिलाफ आवेदन नहीं दिया. इसके बाद पूछताछ कर लड़के को उसके परिजन को सौंप दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »