झुका हुआ जाट, टूटी खाट किसी काम की नहीं होती..., कांग्रेस नेता का VP जगदीप धनखड़ पर हमला

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि झुका हुआ जाट, टूटी खाक किसी काम की नहीं होती... राकेश टिकैत जाट थे, उपराष्ट्रपति को उनके आंसू नहीं दिखे... साक्षी मलिक भी जाट हैं... उपराष्ट्रपति को उनके भी आंसू नहीं दिखे.

Advertisement
कांग्रेस नेता का VP जगदीप धनखड़ पर हमला. कांग्रेस नेता का VP जगदीप धनखड़ पर हमला.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

टीएमसी नेता द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के बाद सत्ता और विपक्षी दलों के नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं, जहां एक तरफ भाजपा नेताओं ने इस पूरे जाटों का अपमान बता रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस और अन्य नेता कई मुद्दों से जाटों के अपमान वाली बातों को जोड़ रहे हैं और बीजेपी से जवाब मांग रहे हैं.

'राकेश टिकैत और साक्षी मलिक भी हैं जाट'

Advertisement

अब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को जाटों का अपमान बताने पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि झुका हुआ जाट, टूटी खाक किसी काम की नहीं होती... राकेश टिकैत जाट थे, उपराष्ट्रपति को उनके आंसू नहीं दिखे... साक्षी मलिक भी जाट हैं... उपराष्ट्रपति को उनके भी आंसू नहीं दिखे.

बता दें कि बीते दिनों संसद के शीतकालीन सत्र में जबरदस्त हंगामे के बाद सैकड़ों सांसद को लंबित कर दिया गया था, जिसको लेकर विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा का सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए थे और इसको शर्मनाक बताया था.

उन्होंने कहा कि यह एक किसान और एक समुदाय का अपमान नहीं, बल्कि राज्यसभा के सभापति के पद का निरादर है. मेरा अपमान एक जाट के रूप मेरे पद का अपमान किया है.

Advertisement

इस बात पर हुआ था विवाद

13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से जवाब मांग करते हुए विपक्षी सांसदों ने दोनों संसद में जबरदस्त हंगामा किया था. इसके बाद दोनों सदनों से विपक्षी सांसदों  को निलंबित कर दिया था.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »