इंस्टाग्राम पर दोस्ती और हनीट्रैप: महिला ने नाबालिग लड़के को बुलाकर किया किडनैप, मांगी 1 करोड़ की फिरौती

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां हनीट्रैप के जरिए 24 साल की महिला ने 14 साल के लड़के को किडनैप कर लिया. पुलिस का कहना है कि पीड़ित का सगा भांजा इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड निकला. उसी ने वीडियो भेजकर मामा से एक करोड़ की फिरौती मांगी थी. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक महिला भी शामिल है.

Advertisement
एक करोड़ की फिरौती वसूलना चाहते थे आरोपी. (Photo: ITG) एक करोड़ की फिरौती वसूलना चाहते थे आरोपी. (Photo: ITG)

रघुनंदन पंडा

  • दुर्ग,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हनीट्रैप के जरिए 14 के लड़के का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अपहरण की साजिश पीड़ित परिवार के परिचित संजय साहू ने रची थी. वह रिश्ते में भांजा लगता है. वीडियो के जरिए एक करोड़ की मांग की गई थी. पुलिस का कहना है कि एक महिला से नाबालिग लड़के की दोस्ती कराई गई थी. उस महिला ने लड़के को तिरंगा चौक पर कॉल करके बुलाया था. 

Advertisement

ये हनीट्रैप का मामला है. महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, उसी ने चौक पर बुलाया, जहां से वह किडनैप हुआ. दरअसल, 12 अप्रैल को पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनका नाबालिग बेटा तिरंगा चौक पर गया था, जहां से अज्ञात व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर लिया. आरोपियों ने मोबाइल के जरिए परिवार से संपर्क किया और एक करोड़ की फिरौती की मांग की.

इस शिकायत पर थाना अमलेश्वर पुलिस, साइबर सेल और एसीसीयू की टीम तैयार की गई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मुखबिर सूचना के आधार पर जांच शुरू की. इस दौरान अहम सुराग मिले. पुलिस को पता चला कि आरोपी धमतरी क्षेत्र में छिपे हैं. इसके बाद दुर्ग पुलिस ने धमतरी पुलिस के साथ बात कर दबिश दी और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया. इसी के साथ अपहृत नाबालिग को भी बरामद कर लिया.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी संजय साहू पीड़ित परिवार का परिचित और रिश्ते में भांजा है. उसने महिला आरोपी हेम पुष्पा की मदद से हनीट्रैप का जाल बिछाया और अन्य साथियों के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण कर लिया. आरोपियों का मकसद फिरौती वसूलना था. बच्चे का किडनैप कर परिवार को धमकी दी और एक करोड़ रुपए की मांग की गई.

यह भी पढ़ें: कारोबारी का अपहरण, 20 लाख फिरौती और खाकी पर दाग... हैरान कर देगी यूपी पुलिस के दो दारोगाओं की करतूत

इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शैलेन्द्र लहरे, कृष्णा साहू उर्फ करण (मास्टरमाइंड), रविंद्र लहरे, संजय साहू और हेम पुष्पा साहू शामिल हैं. सभी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और छह मोबाइल बरामद किए हैं.

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या आरोपियों का कोई और नेटवर्क भी सक्रिय है या उन्होंने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है.

एएसपी ने पूरे मामले को लेकर क्या बताया?

एएसपी मणि शंकर चंद्रा ने कहा कि दुर्ग के अम्लेशवर थाना क्षेत्र में शिकायत मिली थी कि तिरंगा चौक से नाबालिग लड़के का अपहरण कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित की गईं. नाकाबंदी कर दी गई. इस दौरान पता चला कि आरोपी धमतरी से आगे सिहावा की ओर निकले हैं. इस दौरान रोड को ब्लाक कर गाड़ी को रुकवाया गया. इस दौरान आरोपी को पकड़ लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »