सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की 19वें दिन भी दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल जारी है. उनकी सेहत पर कई सेलेब्स ने चिंता जाहिर की है. अब टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने वांगचुक के समर्थन में पोस्ट किया है. हालांकि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इरादों पर सवाल जरूर उठाए हैं.
श्वेता की सरकार है अपील है कि वो वांगचुक की बात सुनें, क्योंकि उनका ये अनशन शिक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य से जुड़ा हुआ है. श्वेता ने क्लियर किया कि वो वांगचुक के समर्थन में हैं, पर कॉकरोच जनता पार्टी के नहीं.
वांगचुक के सपोर्ट में श्वेता तिवारी
श्वेता ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "सोनम वांगचुक शिक्षा और हमारे बच्चों के भविष्य जैसे जेनुअन मुद्दे पर लड़ रहे हैं. उनके इस प्रोटेस्ट पर ध्यान दिया जाना चाहिए, सरकार को उनकी चिताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए. इस दौरान मैं क्लियर कर दूं कि मेरा CJP से कोई लेना-देना नहीं है. मुझे उनका आंदोलन हैंडल करने का तरीका पसंद नहीं आया है. मेरा मानना है वो वांगचुक के स्ट्रगल का इस्तेमाल अपने एजेंडे को पुश करने के लिए कर रहे हैं. मैं इस तरह की अप्रोच को समर्थन नहीं करती. मेरा सपोर्ट सिर्फ सोनम वांगचुक और उनके मकसद के लिए है. ना कि उन राजनीतिक पार्टी या संगठन के लिए, जो इससे फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.
श्वेता ने सरकार से अपील करते हुए कि वो वांगचुक को बचाएं. वो लिखती हैं- भले ही हमारे राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन हम ऐसे इंसान को नहीं खो सकते जिसने अपना पूरा जीवन देश और शिक्षा को डेडिकेट किया है. उनके अनशन करने की वजह, उनकी सेहत और मुद्दे का हल निकालने पर फोकस होना चाहिए. श्वेता की ये पोस्ट वायरल हो ही है. CJP को लेकर उनके बयान का कई लोगों ने समर्थन किया है.
CJP और वांगचुक दोनों NEET परीक्षा को लेकर हुई गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले क खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है. वांगचुक के हड़ताल का 19वां दिन चल रहा है. हर कोई उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं. लोग उनके साथ खड़े हैं, लेकिन उनसे अनशन खत्म करने की भी अपील कर रहे हैं. वहीं सरकार की ओर से वांगचुक की मांगें पूरी करने को लेकर कोई पहल नहीं दिख रही है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क