Advertisement

टीवी

'कजिन ने गलत तरीके से छुआ, लगा प्रेग्नेंसी का डर', अबॉर्शन कराना चाहती थी एक्ट्रेस, बचपन में झेला ट्रॉमा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान इन दिनों नागिन 7 में ड्रैगन के रोल में नजर आ रही हैं. उन्हें टीवी शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से फेम मिला था.
 

  • 2/8

कनिका ने हॉटरफ्लाई संग बातचीत में कहा कि उनके साथ बचपन में कजिन भाई ने गलत हरकत की थी. उन्हें गलत तरीके से छुआ था.
 

  • 3/8

वो इस वाकये से इतना डर गई थीं कि उन्हें लगता था कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं हो जाएंगी. कनिका को उस उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर इतनी समझ नहीं थी.
 

Advertisement
  • 4/8

वो कहती हैं- मैं तब चौथी क्लास में थी. मुझे नहीं पता था बच्चा कैसे होता है. मैं तब ऐसी बातें सुन रही थी कि पपीता खाने से अबॉर्शन हो जाता है.
 

  • 5/8

''मैं तब डर के मारे ज्यादा पपीता खाती थी. घर पर भाभी या चाची ऐसी बातें किया करती थीं. मुझे लगता था कहीं अगर प्रेग्नेंसी हुई तो पपीता खाने खत्म हो जाएगी. ''
 

  • 6/8

कनिका ने बताया बचपन में जब वो वेकेशन पर जाते थे. तब उनका एक कजिन था जो उनके साथ ऐसी हरकत करता था.
 

Advertisement
  • 7/8

एक्ट्रेस ने उस वक्त अपने पेरेंट्स को इस गंदी हरकत के बारे में नहीं बताया था. कनिका डर गई थीं. उन्हें लगा कहीं उन्हें ही दोषी ना बना दिया जाए.
 

  • 8/8

कनिका ने कुछ साल पहले ही पेरेंट्स को इस बारे में बताया. बचपन में उनके दिमाग में उस घटना की वजह से डर बैठ गया था. सालों बाद वो इस हादसे से बाहर निकल पाई हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement