Advertisement

टीवी

ईद पर कैंसर का दर्द भूलीं दीपिका, सास-ननद को कराई शॉपिंग, फैन्स बोले- सुपरवुमेन

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST
  • 1/8

दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की टॉप और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. दीपिका लंबे से समय से छोटे पर्दे दूर हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी हेल्थ है.
 

  • 2/8

पिछले साल दीपिका को लिवर में स्टेज 2 कैंसर होने का पता चला, जिसका उन्होंने फौरन इलाज शुरू करा दिया. वो कैंसर के दर्द से गुजर रही थीं, तभी उन्हें पेट में सिस्ट हो गया.   
 

  • 3/8

कैंसर के बीच दीपिका ने सिस्ट की सर्जरी कराई. एक्ट्रेस इस वक्त मानिसक और शारीरिक कई तरह की पीढ़ाओं से गुजर रही हैं. कमाल की बात ये है कि उन्हें दर्द में मुस्कुराना आता है. 

Advertisement
  • 4/8

ईद के मौके पर दीपिका सारी चीजें भूलकर परिवार के लिए शॉपिंग करने निकलीं. ईद की शॉपिंग से पहले वो डॉक्टर से मिलीं और अपना हेल्थ चेकअप कराया. 

  • 5/8

इसके बाद शोएब इब्राहिम और दीपिका ने मिलकर बेटे रुहान को मुंबई की सैर कराई. मुंबई घूमते हुए दीपिका ने रुहान को सलमान खान और शाहरुख खान का घर भी दिखाया. 

  • 6/8

थोड़ा घूमने के बाद दीपिका और शोएब ने अपनी अम्मी और कजिन रिजा के लिए सूट खरीदे. ईद के लिए दीपिका ने अपनी सास को 11 सूट दिलाए, जिसे पाकर वो गदगद हो गईं. 
 

Advertisement
  • 7/8

दीपिका और शोएब ने घर के बाकी लोगों के लिए भी कपड़े खरीदे. शॉपिंग करते-करते इफ्तारी का वक्त हो जाता है. दीपिका के ससुरालवालों ने सूट के शॉप पर ही इफ्तारी खोली. 

  • 8/8

व्लॉग में शोएब ने बताया कि दीपिका की पूरी लाइफस्टाइल चेंज हो चुकी हैं. वो इस बारे में जल्द बात करेंगे. ये भी बताएंगे कि डॉक्टर ने दीपिका का रूटीन कैसे सेट किया है. 

फैन्स दीपिका को सुपरवुमेन बता रहे हैं, जो इतनी बड़ी बीमारी होने के बावजूद हिम्मत से काम ले रही हैं.  

All PHOTO: Screengrab

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement