Advertisement

मनोरंजन

हाथ में मंगलसूत्र पहनने पर सोनम ट्रोल, बताया सभ्यता का अपमान

हंसा कोरंगा
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST
  • 1/7

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा और स्टाइल आइकन मानी जाती हैं. उनका हर स्टाइल नया ट्रेंड सेट करता है. आउटफिट के मामले में ट्रेंड सेट करने के बाद सोनम कपूर ने मंगलसूत्र को लेकर भी नया बेंचमार्क सेट किया है. अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस को हाथ में मंगलसूत्र पहने देखा गया है.

  • 2/7

गले में पहने जाने वाले मंगलसूत्र को एक्ट्रेस हाथ में पहने नजर आती हैं. प्रमोशन के दौरान स्टाइलिश आउटफिट के साथ हाथ में पहना उनका मंगलसूत्र सबसे बड़ा हाईलाइट रहता है. वे मंगलसूत्र को हाथ में ब्रेसलेट की तरह इस्तेमाल कर रही हैं. फैंस को एक्ट्रेस का ये नया फैशन ट्रेंड पसंद आ रहा है.

  • 3/7

लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सोनम के हाथ में मंगलसूत्र पहनना रास नहीं आ रहा. वे सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं और इसे सोनम कपूर की प्रमोशनल स्ट्रैटजी बता रहे हैं.

Advertisement
  • 4/7

ट्रोलर्स का कहना है कि सोनम मंगलसूत्र को हाथ में पहनकर भारतीय सभ्यता का अपमान कर रही हैं. साथ ही शादी के पवित्र प्रतीक की बेइज्जती कर रही हैं.

  • 5/7

एक यूजर ने लिखा, मंगलसूत्र को हमेशा दिल के पास गले पर पहना जाता है. बॉलीवुड हमारे कल्चर से छेड़छाड़ कर रहा है क्योंकि वे लोग विदेश में पले-बढ़े होते हैं. इसलिए वे भारत और विदेशों की चीजों को मिक्स कर देते हैं.

  • 6/7

दूसरे यूजर ने लिखा- फिल्म में सोनम फेमिनिज्म पर लेक्चर दे रही हैं. ख्याल आया कि फेमिनिज्म पर लेक्चर देने वाली सोनम कपूर को भी अब मंगलसूत्र पहनना पड़ेगा. लेकिन वीरे दी वेडिंग के मुताबिक ये तो फेमिनिज्म के नाम पर धब्बा है.

Advertisement
  • 7/7


बता दें, सोनम कपूर के कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पर लगे डायमंड पेंडेंट का सोनम के पति आनंद आहूजा से खास कनेक्शन है. सोनम कपूर के कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पर आनंद की राशि का पेंडेंट बना हुआ है, जो कि इसे सबसे खास बनाता है. दरअसल, पेंडेंट की शेप leo राशि की शेप को दर्शाता है. सोनम की राशि जैमिनी है और आनंद आदूजा की leo.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement