Advertisement

मनोरंजन

'झांझरिया' गाने के लिए करिश्मा ने 30 बार बदली थी ड्रेस, किया खुलासा

aajtak.in
  • 21 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST
  • 1/7

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने एक रिएलिटी टीवी शो की शूटिंग के दौरान अपनी एक पुरानी फिल्म की शूटिंग का किस्सा साझा किया. करिश्मा ने बताया कि साल 1996 में रिलीज हुई उनकी फिल्म कृष्णा के गाने झांझरिया की शूटिंग के दौरान उन्हें 30 बार अलग-अलग ड्रेस चेंज करनी पड़ी थीं. ये गाना उस वक्त खूब लोकप्रिय हुआ.

  • 2/7

करिश्मा ने कहा, "गाने के 2 वर्जन थे. मेल और फीमेल. मेल वर्जन रेगिस्तान में 50 डिग्री सेंटीग्रेट की गर्मी में शूट किया गया था और फीमेल वर्जन को तीन दिनों तक मुंबई में शूट किया गया था."

  • 3/7

उन्होंने बताया, "रेगिस्तान में रेत पर डांस करना था और शूटिंग के दौरान रेत आंखों में आ रही थी जिससे ये काम और ज्यादा मुश्किल हो गया था."

Advertisement
  • 4/7

करिश्मा ने बताया, "हमने जब फीमेल वर्जन की शूटिंग शुरू की तो मुझे अहसास हुआ कि गाने की शूटिंग के दौरान 30 बार आउटफिट बदलना था."

  • 5/7

उन्होंने बताया कि हर एक लुक अलग था और उसके लिए अलग से मेकअप और हेयर स्टाइलिंग होनी थी. यह बहुत मुश्किल था.

  • 6/7

करिश्मा ने कहा कि झांझरिया न सिर्फ एक आइकॉनिक गाना था बल्कि यह उनके करियर का सबसे यादगार गाना भी था.

वर्क फ्रंट पर करिश्मा कपूर ने फिलहाल बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है. करिश्मा को आखिरी बार फिल्म डेंजरस इश्क में देखा गया था, जो फ्लॉप रही थी.

Advertisement
  • 7/7

(Image Source: Instagram)

दूसरी ओर करिश्मा जल्द ही ड‍िज‍िटल डेब्यू करने जा रही हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement