दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेंगलुरु पहुंच गए हैं. 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी. इसे एक्ट्रेस के माता-पिता होस्ट करेंगे. ये पार्टी सिर्फ रिश्तेदारों के लिए है. बेंगलुरु जाते वक्त दीपवीर मीडिया के कैमरों में कैद हुए. इस दौरान एक्ट्रेस ट्रैडिशनल लुक में नजर आईं. तस्वीरें सामने आने के बाद से दीपिका का मंगलसूत्र चर्चा में बना हुआ है.
एक्ट्रेस के मंगलसूत्र की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दीपिका ने ऑफ व्हाइट अनारकली सूट पहना है. हैवी ईयरिंग्स, हाथों में लाल चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने दीपिका का न्यूलीवेड लुक देखने को मिला.
खबरों के मुताबिक, सोनम कपूर की तरह दीपिका का मंगलसूत्र भी कस्टमाइज्ड है. इसे रणवीर सिंह ने गिफ्ट किया है. मंगलसूत्र में फ्लोरल पैटर्न के अंदर 3 डायमंड सोलिटेयर जड़े हैं.
मंगलसूत्र के अलावा एक्ट्रेस की एंगेजमेंट रिंग भी खास है. दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है. आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है. ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है.
न्यूली मैरिड कपल जिस दौरान एयरपोर्ट पर फोटो के लिए पोज दे रहे थे, तब दीपिका को खास नाम से बुलाया गया. जिसे सुनकर दीपवीर के चेहरे पर चमक आ गई.
फैन पैज पर शेयर हुए वीडियो में कुछ फोटोग्राफर्स रणवीर को 'बाबा' कहते हुए सुनाई दिए. वहीं दीपिका को भाभीजी कहकर पुकारा. ऐसा सुनकर दीपिका खुद को हंसने से रोक नहीं पाईं. दीपिका के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी.
मालूम हो, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में था. इस समारोह को प्राइवेट रखा गया. शादी में करीब 30-14 लोग ही शामिल हुए थे. अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होना है. मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगेगा.