Advertisement

मनोरंजन

ये हैं भोजपुरी सिनेमा की टॉप 7 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

ऋचा मिश्रा
  • 19 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST
  • 1/8

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे 8 फ‍िल्में साइन करने की वजह से चर्चा में छाई हैं. आम्रपाली भोजपुरी स‍िनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में टॉप पर हैं. ये है भोजपुरी सिनेमा की टॉप हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस लिस्ट:

  • 2/8

सुपरस्टार आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अदाकारा हैं. आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 7 से लेकर 9 लाख रुपए तक फीस लेती हैं.

  • 3/8

रानी चटर्जी ने 2004 में भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार और वर्तमान में सांसद मनोज तिवारी के साथ फिल्मों की दुनिया में डेब्यू करने वाली रानी चटर्जी फिल्म के लिए 5 लाख से लेकर 8 लाख रुपए तक फीस लेती हैं. उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है.

Advertisement
  • 4/8

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के टॉप-3 फीस पाने वालों में तीसरे नंबर मोनालिसा उर्फ अंतरा विश्वास. रियलिटी शो बिग बॉस-10 से ढेर सारी लोकप्रियता अर्जित करने वाली मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए जाना-पहचाना नाम हैं. अभिनेत्री 5 से लेकर 7 लाख फीस लेती हैं.

  • 5/8

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. पटना से पाकिस्तान में अपनी एक्ट‍िंग के चलते चर्चा में आईं एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं हैं. एक्ट्रेस फिल्म के लिए पांच से छह लाख रुपये तक चार्ज करती हैं.

  • 6/8

प्रियंका पंड‍ित भोजपुरी फिल्मों का ह‍िट चेहरा माना जाता है. वो एक फिल्म के लिए तकरीबन 4 से 5 लाख फीस लेती हैं.

Advertisement
  • 7/8

अक्षरा सिंह की जोड़ी को कई फ‍िल्मों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ कास्ट किया गया है. दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं. वो एक फ‍िल्म के लिए 2-3 लाख फीस लेती हैं.

  • 8/8

भोजपुरी स्टार रिंकू घोष अपनी फिल्मों के लिए 2-3 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement