सिंगर अदनान सामी के बड़े बेटे अजान सामी खान इन दिनों अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. उहोंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं अपने पिता के इस फैसले की इज्जत करता हूं कि वो भारत को अपना घर कहना चाहते हैं, लेकिन मैं पाकिस्तान में रहना और काम करना चाहता हूं. पाकिस्तान मेरा घर है. अजान इस बयान के बाद से चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन अजान इससे पहले अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेंशन की वजह से चर्चा में रहे हैं.
(फोटो: अजान सामी और अदनान सामी)
अजान पाकिस्तान के मशहूर सिंगर हैं. अजान, अदनान सामी और उनकी पहली पत्नी जेबा बख्तियार के बेटे हैं. दोनों ने 1993 में शादी की और 1997 में तलाक लिया. अजान का जन्म 1993 में पाकिस्तान में हुआ.
अजान ने अपनी करीबी दोस्त सोफिया से 20 साल की उम्र में शादी की थी. 21 साल की उम्र में अजान को बेटी हुई.
अजान सामी ने परवाज है जुनून से बतौर म्यूजिक कंपोजर शुरुआत की. आज वो पाकिस्तान के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैं.
(पिता अदनान सामी के साथ अजान)
अजान सामी का नाम तब चर्चा में आया था जब उन्होंने अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेंशन से सबको चौंका दिया था. अजान का वजन 20 साल की उम्र में 120 किलो था. इस वजह से उन्हें कई बीमारियां भी हुईं. लेकिन उन्होंने बेटा होने के बाद अपने वजन को कम करने का फैसला किया.
(तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अजान ने अपने पिता अदनान की तरह कैसे वजन किया.)
द ट्रिब्यून को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब मेरी बेटी हुई तो मेरी मां ने मुझे याद कराया कि तुम्हारा सपना फ्रंट कैमरा आने का था. उन्होंने कहा कि यही वो वक्त है, जो फिर कभी नहीं आएगा. तुम अपनी बेटी को शानदार तोहफा दे सकते हो, जब वो बड़ी होकर कहे कि तुमने कुछ कमाया है. तुम कुछ बन सको. अजान आज किसी मॉडल से कम नहीं हैं उन्होंने खुद को डाइट और एक्सरसाइज से फिट किया है.
(तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अजान ने अपने पिता अदनान की तरह कैसे वजन किया.)
अजान ने बताया कि मां के कहे ये शब्द मेरे कानों में गूंजते रहे और यहीं से फिजिकल ट्रांसफॉर्मेंशन पर काम शुरू किया. अजान जल्द अपने कई नए गानों को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
(तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अजान ने अपने पिता अदनान की तरह कैसे वजन किया.)